मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में टीवी के बड़े कलाकारों से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हिस्सा लिया है। 24 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इन 16 खिलाड़ियों में से कौन जनता का दिल जीत पाता है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं ये 16 कंटेस्टेंट्स करते क्या हैं और सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स हैं।

 

आवेज दरबार

 

आवेज दरबार म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैंवह शो में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ शामिल हुए हैंआवेज फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं उन्हें इंस्टाग्राम पर 30.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

 

यह भी पढ़ें- BB19: सलमान के शो में कुनिका सदानंद से लेकर डेफिनेट तक ने ली एंट्री

 

नगमा मिराजकर

 

नगमा मिराजकर सोशल मीडिया  इन्फ्लुएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर हैंनगमा को इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

शनूर कौर

 

टीवी अभिनेत्री अशनूर कौर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स' और 'सुमन इंदौरी' जैसे हिट शोज में नजरचुकी हैंइंस्टाग्राम पर उन्हें 9.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

 

नीलम गिरी

 

नीलम गिरी भोजपुरी कलाकार हैंइंस्टाग्राम पर उन्हें 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

 

मृदुल तिवारी

 

मृदुल तिवारी फेमस यूट्यूबर हैंउन्हें जनता के वोट मिलने के बाद घर में एंट्री मिली थी उन्हें इंस्टाग्राम पर  4.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

 

अमाल मलिक

 

सिंगर, म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक पिछले कुछ समय से काफी विवादों में हैंसिंगर का घर में आना सलमान के लिए भी शॉकिंग था। 4 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं

 

तान्या मित्तल

 

तान्या मित्तल एक बिजनेसवुमन हैं। 2018 में उन्होंने मिस ऐशिया टूरिज्म यूनिवर्स का ताज जीता थाउनके सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं

 

 natalia janoszek

 

पोलिश सिंगर और अभिनेत्री  natalia janoszek के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैउन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है

 

बसीर अली

 

रियलिटी शो किंग, यूट्यूबर बशीर अली को इंस्टाग्राम पर 1. 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

 

गौरव खन्ना

 

गौरव खन्ना टीवी के बड़े स्टार हैंउन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शोज में काम किया हैगौरव को इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

 

यह भी पढ़ें- राम चरण से प्रभास तक, इन साउथ स्टार्स का बॉलीवुड में रहा फ्लॉप डेब्यू

 

प्रणीत मोरे

 

प्रणीत पेशे से स्टैंडअप कॉमेडियन हैंवह रेडियो जॉकी भी रह चुके हैंप्रणीत के 438 k फॉलोअर्स हैं

 

अभिषेक बजाज

 

अभिषेक बजाज पेशे से अभिनेता हैंउन्होंने टीवी के बाद 'स्टूडेंट ऑफईयर 2', 'बबली बाउंसर' और 'चड़ीगढ़ करें आशिकी' में काम किया हैउन्हें इंस्टाग्राम पर 399K लोग फॉलो करते हैं

 

नेहल चुडासमा

 

नेहल चुडासमा ने कई ब्यूटी पेजेंट्स से जीते हैंउनके इंस्टाग्राम पर 166K फॉलोअर्स हैं

 

कुनिका सदानंद

 

90 के दशक में कुनिका सदानंद टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी हैंइंस्टाग्राम पर उन्हें 114K फॉलोअर्स है

 

फरहाना भट्ट

 

फरहाना भट्ट ने बिग बॉस के प्रीमियर पर खुद को एक्टर और पीस एक्टिविस्ट बताया थावह फिल्म 'लैला मजनू' में नजर आई थीइंस्टाग्राम पर उनके 47.1K फॉलोअर्स है

 

जीशान कादरी

 

जीशान कादरी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाया थावह पेशे से अभिनेता, लेखक और डायरेक्टर हैंइंस्टाग्राम पर जीशान के 43K फॉलोअर्स हैं