2026 सिनेमालवर्स के लिए बहुत खास होने वाला है। इस साल की कई बिग और लो बजट फिल्में रिलीज होने वाली है। इस साल शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' और सलमान की 'द बैटल ऑफ गलवान' रिलीज होगी। इस लिस्ट में रणबीर कपूर की 'रामायण' भी शामिल है जो दीवाली पर रिलीज होगी। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसके रिलीज का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से हैं।
1997 की कल्ट फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी। 28 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी महीने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'इक्कीस' में नहीं चमकीं अक्षय की भांजी, क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने किया इग्नोर
2026 में ये फिल्में मचाएंगी धमाल
धुरंधर 2 और टॉक्सिक
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 722 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के निर्माताओं ने सीक्वल की घोषणा कर दी है। फिल्म का अगला भाग 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होगी। 'टॉक्सिक' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 'टॉक्सिक' में यश के कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान के जन्मदिन पर 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर सामने आया था। मेकर्स इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को रिलीज होगी। भाईजान अपने फैंस का इस फिल्म से दिल जीत पाएंगे या नहीं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उनकी पुरानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
लव एंड वॉर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बीच में लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा। तीनों इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार में से एक हैं। तीनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
दृश्यम 3
अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' की घोषणा की है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का आखिरी हिस्सा अभी बाकी है। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया है।
यह भी पढ़ें- 'इक्कीस' में रुला गए धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने जीता दिल
रामायण पार्ट 1
नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। यह एक बिग बजट प्रोजेक्ट है। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली पर रिलीज होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
किंग
शाहरुख खान की 'किंग' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। किंग में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अरशद वारसी और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के रिलीज डेट की अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
