सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह एक ऐक्शन वॉर फिल्म है। 28 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। क्या आप जानते हैं जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी उस समय 'बॉर्डर 2' के कलाकार कहां थे?
'बॉर्डर' सिनेमाघरों में 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक ने हर भारतीय के दिल को छुआ था। फिल्म के पहले भाग में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बेरी समेत तमाम कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' से टकराएंगी 5 फिल्में, क्या सनी देओल फिर बन पाएंगे बॉक्स ऑफिस किंग?
'बॉर्डर' के रिलीज के समय कहां थे सीक्वल के कलाकार
28 साल बाद फिल्म के दूसरे भाग में सिर्फ सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी उस समय सनी 40 साल के थे। वह उस समय अपने करियर के पीक पर थे।
वरुण धवन- वरुण धवन का जन्म 1987 में हुआ था। उस समय उनकी उम्र 10 साल थी। वरुण उस समय स्कूल में पढ़ाई करते थे।
दिलजीत दोसांझ- पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की उम्र 42 साल हैं। जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब वह 13 साल के थे। दिलजीत तब 8वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे।
अहान शेट्टी- अहान शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब वह 2 साल के थे।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत बनकर फिर वापसी करेंगे अक्षय खन्ना, सामने आया स्पॉइलर
फिल्म की लीड अभिनेत्रियां
मोना सिंह- 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की पत्नी का किरदार मोना सिंह ने निभाया है। जब इस फिल्म का पहला भाग आया था तब वह 16 साल की थीं। मोना को अपने करियर का पहला ब्रेक टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मिला था।
सोनम बाजवा- जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई तब सोनम की उम्र 8 साल थीं। वह उस समय तीसरी या चौथी कक्षा में थीं।
अन्या सिंह- 'बॉर्डर' के समय में अन्या सिंह की उम्र 5 साल थीं।
मेधा राणा- मेधा राणा 'बॉर्डर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। मेधा का जन्म 1999 में हुआ है।
