नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग फैमिली एंटरटेनमेंट शो 'चुंबक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज में पांच पड़ोसियों की कहानी को दिखाया गया है जो एक बार परिवार की तरह रहते हैं। इस सीरीज को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' के मेकर्स ने बनाया है।

 

इसका निर्देशक आतिश कपाड़िया ने किया है। वहीं, जमनादास मजीठिया और आतिश कपाड़िया ही इसके प्रोड्यूसर भी हैं। इस सीरीज में टीवी के कई बड़े सितारे साथ में नजर आ रहे हैं। यह एक मल्टी जेनरेशन कॉमेडी है। 

 

यह भी पढ़ें: किशोर कुमार ने अमिताभ को समझ लिया था अपना बेटा 'अमित', बिग बी ने सुनाया किस्सा

क्या है 'चुंबक' की कहानी?

'चुंबक' एक ऐसी कहानी है जिसमें पड़ोसियों के लफड़े, पंगे और प्यार को दिखाया गया है। इस सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन बिजलानी और हेली शाह से होती है। दोनों एक रोमांटिक कपल है। हेली अपनी ही खवाबों की दुनिया में रहती है जबकि उनका पति अपनी लाइफ में बहुत प्रैक्टिकल है। इसके अलावा इसमें डेलनाज ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके बेटे फ्रेडी (अनंत वी जोशी ) को एक लड़की से प्यार है। मगर डेलनाज अपनी बेटे की शादी उससे नहीं करवाना चाहती है। 

 

इसके अलावा नीना गुप्ता और देवेन भोजानी भी एक कपल है। देवेन एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसे कुछ भी याद नहीं रहता है। इस बात से उसकी पत्नी नीना गुप्ता परेशान रहती हैं। वह अपने पति से तलाक लेने का फैसला करती है। यही से इस सीरीज से ड्रामा शुरू होता है। यह एक कॉमेडी सीरीज है।

 

लोगों को कैसा लगा ट्रेलर?

इस सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सीरीज में कलाकार तो मंजे हुए हैं लेकिन कहानी थोड़ी बिखरी हुई लग रही है। अब मेकर्स पहले वाला जादू बिखेर पाते हैं या नहीं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आप इस सीरीज को 10 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।