मशहूर कॉमिक बुक डिटेक्टिव कॉमिक्स (Detective Comics) और मार्वल के हीरो आज दुनिया में लोकप्रिय हैं। जहां एक तरफ डीसी कॉमिक की पहली फिल्म 'सुपरमैन एंड द मोलमैन' 1951 में पर्दे पर नजर आई थी, तब तक मार्वल कॉमिक की फिल्म नहीं बनी थी। इसके कुछ सालों बाद सिनेमाघरों में मार्वल की एंट्री हुई, जहां साल 1986 में 'हावर्ड द डकट' फिल्म रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों कॉमिक्स के सुपरहीरो की टक्कर आज तक देखने को मिलती है।

 

डीसी और मार्वल की कॉमिक फिल्मों के कल्ट फैन फॉलोइंग है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि दोनों कॉमिक्स में किसकी फिल्में ज्यादा मात्रा में हिट रही हैं। मार्वल कॉमिक ने भले ही डीसी कॉमिक के मुकाबले बड़े पर्दे पर बाद में फिल्में दिखाई हों, इसके बावजूद आज के दौर में मार्वल के हीरोज डीसी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। डीसी कॉमिक्स के हीरोज को करोड़ों दर्शक बेहद पसंद करते हैं। जहां एक तरफ डीसी कॉमिक्स के सुपरहीरो और सुपरवुमन को बेहद पसंद किया जाता है, वहीं डीसी के सुपरमैन, बैटमैन और कैटवूमन के किरदार लोगों के दिलों में बस गए हैं। उसी प्रकार मार्वल के स्पाइडर-मैन, आयरन मैन, थॉर, हल्क, ब्लैक विडो और डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदारों से पूरी दुनिया वाकिफ है। अब सवाल उठता है कि डीसी की तुलना में मार्वल की फिल्में ज्यादा हिट हैं या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन आते ही याद आता है ‘फूलों का तारों का’, गाने की कहानी है राखी से अलग

 किसकी फिल्में ज्यादा हिट?

अमेरिका में डीसी और मार्वल कॉमिक्स फिल्मों की कहानी आज या कल की नहीं है, बल्कि इनका इतिहास लगभग 90 साल पुराना है। दोनों के दमदार हीरो के कैरेक्टर ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। हालांकि, कुछ सालों से मार्वल की फिल्में डीसी की तुलना में ज्यादा हिट रही हैं।

 

जहां एक तरफ मार्वल ने 2008 से लेकर 2026 तक 36 फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है, जबकि डीसी की 15 फिल्में बनी हैं, जिन्होंने लगभग 7 बिलियन डॉलर की कमाई की है। इस दौरान मार्वल की 9 फिल्मों ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी, जबकि डीसी की सिर्फ 3 फिल्में ही एक बिलियन डॉलर की कमाई कर पाई थीं। इन आंकड़ों से साफ होता है कि मार्वल की फिल्में ज्यादा मात्रा में हिट हुई हैं। मार्वल ने 1998 में ब्लेड फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की थी। उसके बाद से ही मार्वल की हिट फिल्मों का सिलसिला कभी बरकरार रहा। मार्वल कॉमिक के स्पाइडर-मैन, हल्क और घोस्ट राइडर जैसी फिल्मों को बेहद पसंद किया गया, जिन्हें भारत के लोगों ने भी काफी पसंद किया।

 

यह भी पढ़ें: 71 साल के चिरंजीवी, 75 के रजनीकांत, 'बुजुर्ग' हीरो क्यों बने हुए हैं पसंद?

 हीरोज कौन ज्यादा पुराने हैं?

 DC कॉमिक्स के हीरोज ज्यादा पुराने हैं। कॉमिक्स की दुनिया में सुपरमैन 1938 में आया था, साथ ही बैटमैन 1939 में सुपरहीरो के तौर पर छा गए थे। इसके अलावा मार्वल के कैप्टन अमेरिका का किरदार 1941 में बना था और स्पाइडर-मैन, आयरन मैन जैसे किरदार 1960 के दशक में आए थे। इस तरह कैरेक्टर हेरिटेज के तौर पर DC ज्यादा पुराना है।