धुरंधर 2 फिल्म ने अब तक करोड़ों की कमाई कर बॉलीवुड में नया रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन चौथे हफ्ते में यह फिल्म के पहले भाग 'धुरंधर' के मुकाबले कमाई के मामले में पीछे रह गई है। 22वें दिन धुरंधर 2 ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि धुरंधर ने 22वें दिन 17.6 करोड़ रुपये कमाए थे। इन आंकड़ों से साबित होता है कि धुरंधर 2 की कमाई धीमी हो गई है। चौथे हफ्ते की रेस में धुरंधर 2 पीछे रह गई है। फिल्म के घटते कलेक्शन को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म 1100 करोड़ का रिकॉर्ड नहीं बना पाएगी।
इस फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा पार करने वाली यह हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है। 22वें दिन फिल्म की कमाई लगभग 7.15 करोड़ रुपये रही। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म ने 3 हफ्तों में 110.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह अपने ही धुरंधर 1 के चौथे हफ्ते के रिकॉर्ड को तोड़ने से मामूली अंतर से चूक गई। दुनिया भर में फिल्म ने 1,650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब यह 1,700 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की रील पर प्रियंका चोपड़ा ने क्या कमेंट कर दिया कि चर्चा होने लगी?
धुरंधर 2 का रिकॉर्ड
आमतौर पर IPL सीजन के दौरान फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' ने इस ट्रेंड को गलत साबित कर दिया है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। इस फिल्म ने बाहुबली 2, RRR और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के रिकॉर्ड पर है।
धुरंधर 2 ने हर हफ्ते कितना कमाया?
स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ रुपये कमाकर धमाकेदार शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' से पहले कैसे थी राकेश बेदी की जिंदगी?
दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 110.60 करोड़ रुपये रही।
