बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अभी फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख संग अपने काम करने का अनुभव बता चुके हैं। अभिनेता गोविंद नामेदेव ने भी किंग खान के साथ काम किया था। दोनों ने साथ में साल 2000 में फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में' साथ काम किया था। गोविंद ने बताया कि उनके जैसे एनर्जी और काम करने का जज्बा में मैंने कभी किसी और में नहीं देखा।

 

शाहरुख के बारे में बात करते हुए गोविंद ने कहा, 'एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है, सोना भी 3 से 4 घंटे। उसी में उद्घाटन भी करना है। डायलॉग भी याद करना है, कही परफॉर्म करने भी जाना है, मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है?'

 

यह भी पढ़ें: ‘द ब्लफ’ रिव्यू: एक्शन में छाईं प्रियंका, मगर कहानी में नहीं दिखा कोई दम

 रीढ़ की हड्डी में शाहरुख को तकलीफ

गोविंद नामदेव ने आगे कहा, 'उसे फिजिकली बहुत सारी समस्याएं हैं, खासतौर से रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है, काफी दिक्कत है। इसके अलावा भी उन्हें कई सारी दिक्कते हैं। वह आपको ये बातें कभी जाहिर नहीं होने देंगे। उन्हें देखकर मैंने काफी कुछ सीखा है।'

शाहरुख खान की नेटवर्थ

शाहरुख खान इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वह पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। फैंस उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 11000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसके बावजूद वह लगातार काम कर रहे हैं। वह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं विज्ञापनों में भी काम करते हैं। इसके अलावा शादी में डांस परफॉर्मेंस भी देते हैं।

 

शाहरुख ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह घर पर खाली नहीं बैठ सकते हैं। वह फिल्मों के बीच में भी काम करना पसंद करते हैं। लंबी छुट्टियां उनके दिमाग को प्रभावित करती है। इसलिए वह हमेशा कुछ न कुछ काम करना पसंद करते हैं। वह पिछले साल 30 साल से लगातार काम कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: शादी के लिए रश्मिका और विजय पहुंचे उदयपुर, दोनों पहली बार साथ में दिखे

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार शाहरुख पर्दे पर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। बाप-बेटी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।