logo

ट्रेंडिंग:

‘द ब्लफ’ रिव्यू: एक्शन में छाईं प्रियंका, मगर कहानी में नहीं दिखा कोई दम

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'द ब्लफ' एक्शन के मामले में तो जबरदस्त है लेकिन दमदार कहानी न होने की वजह से दर्शकों को निराश कर सकती है।

'The Bluff' poster

‘द ब्लफ’ पोस्टर, Photo Credit- Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका अर्सेल बॉर्डन के रोल में हैं जो कि ऐसी मां और पत्नी बनी हैं, जिसे अपने परिवार को खूंखार लुटेरों से बचाने के लिए अपने खौफनाक अतीत 'ब्लडी मैरी' को फिर से जिंदा करना पड़ता है।

 

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका एक्शन है। जब-जब प्रियंका स्क्रीन पर आती हैं और अपना एक्शन दिखाती हैं तो फिल्म में जान आ जाती है लेकिन जैसे ही एक्शन रुकता है, फिल्म बोर करने लगती है। डायरेक्टर फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने एक अच्छी सोच और बेहतरीन ऐक्टर्स को तो साथ लिया लेकिन वह एक ऐसी कहानी बुनने में चूक गए जो दर्शकों को अंत तक बांधे रख सके।

 

यह भी पढ़ें: शादी के लिए रश्मिका और विजय पहुंचे उदयपुर, दोनों पहली बार साथ में दिखे

ऐक्शन में प्रियंका का 'देसी अवतार'

फिल्म में प्रियंका का मुकाबला काल अर्बन जैसे तगड़े विलेन से है। भले ही प्रियंका कद-काठी में उनसे छोटी दिखती हैं लेकिन उनके 'जेसन बॉर्न' जैसे दांव-पेच और फुर्ती उन्हें एक असली लेजेंड साबित करते हैं। फिल्म काफी वायलेंट है और खून-खराबा दिखाने में कोई परहेज नहीं किया गया है। प्रियंका ने इसमें ऐसा रोल निभाया है जो जितनी क्रूर है, उतनी ही इमोशनल भी। उनकी यही संवेदनशीलता इस एक्शन फिल्म को थोड़ा अलग बनाती है।

कमजोर कहानी और दमदार किरदार

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी प्रेडिक्टेबल कहानी है। आपको पहले से पता होता है कि आगे क्या होने वाला है और कौन मरने वाला है। ऐसा लगता है जैसे एक छोटी सी कहानी को खींचकर 2 घंटे की फिल्म बना दिया गया हो।

 

ऐक्टर्स की बात करें तो इसमें काल अर्बन, विलेन के रूप में अपनी वेब सीरीज 'द बॉयज' के किरदार बिली बुचर की ही परछाई नजर आते हैं। इसमें टेमुएरा मॉरिसन और इस्माइल क्रूज कोर्डोवा जैसे मंझे हुए ऐक्टर भी हैं लेकिन उनके पास कुछ खास करने को नहीं था। उनके टैलेंट को फिल्म में जाया किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'रेट क्या है दीदी का...', एंकर के घटिया कमेंट पर निशा उपाध्याय ने चप्पल चला दी

 

कुल मिलाकर, 'द ब्लफ' सिर्फ प्रियंका चोपड़ा के फैंस और उन लोगों के लिए है जिन्हें बिना दिमाग लगाए मार-धाड़ वाली फिल्में पसंद हैं। एक अच्छा मौका हाथ से निकल गया, क्योंकि ऐसी फीमेल-लीड एक्शन फिल्मों को और भी बेहतर स्क्रिप्ट की जरूरत होती है। फिलहाल तो यह फिल्म अपनी कमियों की वजह से 'औसत' ही रह गई है।

Related Topic:#Priyanka Chopra

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap