भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय चर्चा में हैं। उनके स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्टेज पर बहुत गुस्से में दिखाई दे रही हैं और एंकर को चप्पल से मारने के लिए हाथ उठाती हैं।
निशा अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं उसी दौरान एंकर ने स्टेज पर उनको लेकर ऐसी बात कही। इस बात को सुनकर निशा भड़क गई। आइए पूरा मामला जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Boong के बाल कलाकार गुगुन किपेगन कौन हैं? ऐक्टिंग में बड़े सितारों को छोड़ा पीछे
सिंगर निशा ने एंकर पर चलाई चप्पल
निशा सारण जिले के एक गांव में स्टेज परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंची थी। वह स्टेज पर परफॉर्मेंस की तैयारी कर रही थीं। उसी दौरान एंकर ने स्टेज पर कहा, 'अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। आइए तालियां बजाइए और हां, आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाने पर दस हजार, दो गाने पर बीस या कुछ और।' एंकर की बात सुनकर लोग हंसने लगे लेकिन यह बात निशा को पसंद नहीं आई। वह गुस्से में एंकर की तरफ चप्पल लेकर आईं। उसे मारने के लिए पहुंची। लोगों ने बीच-बचाव किया।
निशा गुस्से में बोलती हैं, 'रेट बता रहा है। ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए इसका रेट हम बताएंगे। इसको मारेंगे हम। यह रेट बताने वाला कौन होता है।' वहीं, एंकर खुद को बचाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: BAFTA 2026 में पहली बार भारतीय फिल्म ने जीता अवॉर्ड, पढ़ें- विनर्स की लिस्ट
कौन हैं निशा उपाध्याय?
निशा भोजपुरी इंडस्ट्री की लोक गायिका है। वह स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। उन्हें 2023 में एक स्टेज प्रोग्राम में गोली भी लग गई थी जब किसी ने हवाई फायरिंग की थी। निशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।