79वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (BAFTA) अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा हो गई है। पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह इतिहास मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने रचा है। इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर की एक्सेल एंटेरटेनमेंट ने किया है।
'बूंग' की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस फिल्म में बाल कलाकार गुगुन किपगेन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की पूरी कहानी उनके इर्दगिर्द घूमती है। लोग गुगुन किपेगन के बारे में जानते हैं।
गुगुन किपगेन मणिपुप के कुकी समुदाय से आते हैं। उन्होंने फिल्म में बूंग नाम के नाम के लड़के का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए उनकी दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है। 2025 में गुगुन को इस फिल्म के लिए मेलबर्न (IFFM) और इंडो जर्मन फिल्म वीर में सर्वेश्रेष्ठ बाल अभिनेता का अवॉर्ड मिला था। अब इस फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड भी जीत लिया है।
'बूंग' की कहानी
मणिपुरी फिल्म में 'बूंग' नाम के लड़की की कहानी को दिखाया गया है जो अपनी मां को खास तोहफा देना चाहता है। वह सोचता है कि अगर मां को खोए हुए पिता मिल जाएंगे तो खुश हो जाएगी। 'बूंग' अपने पिता की तलाश में बॉर्डर के शहर मोरेह और म्यांमार में एंट्री लेता है। यही से उसके जीवन में कई सारी चुनौतियां आती हैं। पिता को खोजने के लिए 'बूंग' को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 सितंबर 2025 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म को अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स आने वाले दिन में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं।