logo

ट्रेंडिंग:

BAFTA 2026 में फरहान की 'बूंग' का कमाल, जीता बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म अवॉर्ड

मणिपुरी फिल्म बूंग ने लंदन में आयोजित बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड्स में जीत हासिल कर दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। 

Boong Film Poster

बूंग फिल्म पोस्टर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में भारत का बोलबाला रहा। इस साल भारत की तरफ से एकमात्र दावेदार मणिपुरी फिल्म 'बूंग' (Boong) ने 'बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म' की कैटेगरी में बाजी मारी। इस बड़ी जीत की घोषणा बाफ्टा के आधिकारिक पेज पर शेयर की गई है।

 

इस खास मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर खुद अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर मौजूद थे। इस फिल्म को डायरेक्ट लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि फरहान के साथ रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर जैसे बड़े नाम इसके निर्माता हैं। फिल्म में गुगुन किपगेन और बाला हिजाम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं जिनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: माधुरी को डांस करते थे रिहर्सल भूल जाते थे जैकी, सुनाया मजेदार किस्सा

क्या है 'बूंग' की कहानी?

'बूंग' एक छोटे बच्चे की मासूमियत और उसके जज्बात की कहानी है। मणिपुर की वादियों पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक अनोखा सरप्राइज देना चाहता है। उसे लगता है कि उसके लापता पिता को वापस लाना ही मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। इसी खोज के दौरान उसे जीवन का एक नया नजरिया और एक नई शुरुआत मिलती है। बाफ्टा से पहले यह फिल्म टोरंटो और मुंबई जैसे कई बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी सुर्खियां बटोर चुकी है।

आलिया भट्ट का दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट भी इस इवेंट में मौजूद रही। आलिया ने इस इवेंट में एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया। सिल्वर रंग के गाउन और क्रीम फर स्टोल में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रेड कार्पेट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आलिया ने कहा कि वह अपने काम को बहुत पसंद करती हैं लेकिन उनकी असली प्रेरणा उनकी तीन साल की बेटी है। उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि जब उनकी बेटी उनके गानों पर डांस करती है, तो उन्हें महसूस होता है कि असली जिंदगी यही है।

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' को अनुराग कश्यप ने बताया प्रोपैगेंडा, बीफ वाले सीन की आलोचना

BAFTA अवॉर्ड्स 2026

BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) 2026 हाल ही में 22 फरवरी को पूरा हुआ, जिसमें 'वन बैटल आफ्टर अनदर' फिल्म ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड्स जीते। यह समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में एलन कमिंग की तरफ से होस्ट किया गया। इस बार के विनर- 

  • बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन)।
  • डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)।
  • लीडिंग एक्टर: रॉबर्ट अरामायो (आई स्वेयर)।
  • एनिमेटेड फिल्म: जूटोपोलिस 2।
  • डॉक्यूमेंट्री: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन।
  • आलिया भट्ट ने नॉन-इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड प्रेजेंट किया। 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म जीती।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap