logo

मूड

ट्रेंडिंग:

माधुरी को डांस करते थे रिहर्सल भूल जाते थे जैकी, सुनाया मजेदार किस्सा

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित हाल ही में 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचे थे। शो पर जैकी ने बताया कि माधुरी के साथ रोमांस करना कितना मुश्किल होता था?

Jacky Shroff and Madhuri Dixit

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता जैकी श्रॉफ हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में आए थे। शो पर उन्होंने कपिल और टीम के बाकी सदस्यों के साथ खूब मस्ती की। माधुरी ने शो पर बताया कि उनका जैकी के साथ काम करने का अनुभव कैसा था?

 

माधुरी ने बताया, 'मैं जैकी श्रॉफ से पहली बार कर्मा के सेट पर मिली थी। उस समय मैं नई-नई आई थी। मैं उस समय छोटी फिल्मों में काम कर रही थी। उस समय जग्गू दादा और अनिल जी कॉर्नर से मुझे देख रहे थे। उस समय मैं इंडस्ट्री में नई थी और बहुत नर्वस थी। मेरा फिल्म में बहुत छोटा रोल था और मैंने जग्गू दादा और श्रीदेवीजी के साथ गाना परफॉर्म किया था।'

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' को अनुराग कश्यप ने बताया प्रोपैगेंडा, बीफ वाले सीन की आलोचना

माधुरी संग रोमांस करने में शर्माते थे जैकी

जैकी ने आगे कहा, 'मैंने माधुरी के बारे में पहली बार सरोज खान से सुना था। वह सुभाष घई से कह रही थीं कि माधुरी बहुत अच्छी हीरोइन हैं और बेहतरीन डांसर हैं। उन्हें इस फिल्म में माधुरी को कास्ट करना चाहिए। मैं आज भी उनके काम को बहुत पसंद करता हूं।' 

 

कपिल ने जैकी श्रॉफ से पूछा आप माधुरी जी को डांस करते देखते थे तो अपनी रिहर्सल भूल जाते थे। जैकी ने जवाब देते हुए कहा, 'माधुरी ने मेरे साथ सभी प्रकार के रोल किए हैं। वह फिल्म में मेरी पत्नी भी बनी हैं, मेरी गर्लफ्रेंड भी हैं और संगीत में मेरी सास भी बनी थीं। उन्होंने मेरा साथ हर प्रकार के रोल निभाए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: AI से बनी है रजनीकांत-कमल हासन के रीयूनियन की तस्वीर? सच जान लीजिए

जैकी संग माधुरी की बॉन्डिंग

कपिल ने माधुरी से पूछा क्या कोई हीरो है जो उनके सामने रोमांस करते हुए नर्वस हुआ हो? जैकी ने माना कि वह माधुरी के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते समय बहुत नर्वस हो जाते थे। कई बार स्क्रीन पर उन चीजों को दिखाना बहुत मुश्किल हो जाता था। वहीं, माधुरी अपने किरदार में पूरी तरह से खो जाती थी। माधुरी ने जैकी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही प्यारे इंसान है। दोनों ने साथ में देवदास में काम किया था।

Related Topic:#Madhuri Dixit

और पढ़ें