बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी और यूट्यूबर सुनीता अहूजा 'लॉक अप 2' में धमाल मचा रही हैं। शो में वह दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करते हुए नजर आ रही हैं। शो पर वह अपनी और गोविंदा की शादी को लेकर चर्चा करते दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जी रही हैं और उन्हें शादी में धोखा मिला जिसे बिल्कुल भी नहीं बदल सकती है।

 

सुनीता से श्रेया कालरा ने पूछा कि आपने इंटरव्यू में कहा था कि आपको शादी में बेवफाई मिली तो कैसा महसूस हुआ? इस पर सुनीता ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, 'हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं, शुरू से हुआ है न लेकिन? हीरो है तो आप कुछ कह नही सकते हैं। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसा चल रहा ह चलने दो।'

 

यह भी पढ़ें: संजय दत्त ने बीच में छोड़ी थी 'वेलकम: टू द जंगल', अहमद खान ने अब बताया कारण

सुनीता ने कहा, 'मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं'

श्रेया ने आगे कहा, 'आपको दुख होता है?' इस पर सुनीता ने कहा, 'ठीक है, मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं। तुम रोक सकती हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी इरिटेट हो जाएगा ना? मैं सोचती ही नहीं हूं। हमारे पास दो घर हैं। उनके घर में उन्हें बहुत लोग मिलने आते हैं। मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए।'

 

श्रेया ने सुनीता से पूछा कि क्या आपने कभी सोचा है कि किसी और के रिश्ते में आने का? सुनीता ने कहा, 'अब मेरी यह सब करने की उम्र नहीं है। मुझे यह सब पसंद नहीं है जितना मिला मैं उससे खुश हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'ज्यादा क्लीवेज दिखाने की डिमांड आती', जीनत ने बताया इंडस्ट्री का सच

 

सुनीता ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर ही बताया था कि गोविंदा के कई अफेयर थे और हमारी शादी में थर्ड पार्टी मौजूदगी रही है। मैंने आज तक जो भी बोला है सब सच है। आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे टीना और यशवर्धन अहूजा है। गोविंदा का उनके करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था। उनके और नीलम कोठारी के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में उनका नाम मराठी ऐक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। हालांकि इन बातों को गोविंदा ने बेबुनियाद बताया था।