logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ज्यादा क्लीवेज दिखाने की डिमांड आती', जीनत ने बताया इंडस्ट्री का सच

वेटरन अभिनेत्री जीनत अमान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि फिल्म मेकर्स को सिर्फ पर्दे पर मेरा शरीर दिखाने में दिलचस्पी थी।

zeenat aman

जीनत अमान, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड की वेटरन अभिनेत्री जीनत अमान 70 और 80 के दशक में टॉप की ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर पर खुलकर बात की। उन्होंन इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें इंडस्टी में सेक्स सिंबल का टैग दे दिया गया और इस छवि से खुद को बाहर निकालने में उन्हें बहुत समय लगा था। प्रोड्यूसर उन्हें फिल्मों में ग्लैमर के लिए कास्ट करना चाहते थे।

 

जीनत से उन किरदारों के बारे में पूछा गया जो उन्होंने पर्दे पर निभाए थे। इस पर जीनत ने कहा, 'मुझे हमेशा से लगता था कि जो कैरेक्टर मैं पर्दे पर निभा रही हूं। वह मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है। मुझे सेक्स सिंबल का टैग दे दिया गया जो मेरे साथ लंबे समय तक था। जब लोग मुझसे मिलते थे तो उन्होंने एहसास होता था कि मैं ऐसी बिल्कुल नहीं हूं जैसे किरदार मैंने पर्दे पर निभाए थे।'

 

यह भी पढ़ें: Tain Tain To To गाने वाली स्नेहा खानवलकर कहां हो गईं गायब?

फिल्म मेकर सिर्फ मेरी बॉडी दिखाना चाहते थे

जीनत अमान ने कहा, 'किसी को मेरे सेरेब्रल होने में दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें बस इस बात में दिलचस्पी थी गाएगी, नाचेगी और दो डायलॉग बोलेगी, भिगेगी, बारिश में। मुझे लगता है कि मेरा फिल्मों में योगदान बहुत ही मामूली रहा था। मेरे साथ ऐसा कई फिल्मों में हुआ था जिसमें लोग चाहते थे कि मेरा क्लीवेज दिखे, ज्यादा बैक दिखे और ये सब प्रोडक्शन की तरफ से आता था।' 

 

1970 और 1980 के दशक में जीनत घर-घर में पॉपुलर थी। उन्होंने 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था। उन्होंने 'सत्यम शिवम सुदरम', 'डॉन', 'यादों की बारात', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'कुर्बानी', 'दोस्ताना' और 'धर्मवीर' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'कश्मीरा ने पैर में गिरकर माफी मांगी', सुनीता का कृष्णा से ऐसे हुआ था पैचअप

 

जीनत अमान अब 'बन टीकी' में नजर आएंगी। उनके साथ शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फराज अरीफ अंसारी ने किया है। जीनत 2025 में वेब सीरीज 'द रॉयल' में काम किया था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर है जिसे दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस सीरीज में इशान खट्टर, सांक्षी तंवर, नोरा फतेही , विहान सम्रार्ट, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमान मुख्य भूमिका में थे। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें