हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं जिन्हें हमने सुना है लेकिन उसे किसने गाया है? इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं होती है। हम सभी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'टै टै टू टू टै', 'सैया काला रे', 'ओए लकी लकी ओए', 'मां का फोन' आया सुना है। इन गानों के कमाल के म्यूजिक ने लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि इन सभी गानों में एक अलग तरह की धुन का इस्तेमाल हआ है। इस म्यूजिक को सिंगर सिंगर स्नेहा खानवलकर ने दिया है। स्नेहा कमर्शियल फिल्मों के गानों में देसी वाइब लेकर आती है।
स्नेहा के गानों में आपको ट्रेन से लेकर मशीनों की असली आवाज सुनाई देती है। वह इन चीजों की आवाज को रिकॉर्ड करती है और फिर उससे गाने की धुन बनाती है जो उन्हें आम लोगों से सीधा जोड़ता है। लोगों को लगा कि स्नेहा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद काम नहीं किया। उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है लेकिन यह सच नहीं है। वह लगातार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'चीट करने से नहीं टूटती शादी', राम कपूर का बयान सुन भड़के लोग
कहां हैं स्नेहा खानवलकर?
2007 में स्नेहा ने फिलम मेकर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'गो' और 'सरकार राज' के लिए गाना कंपोज किया। 2008 में फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' का टाइटल ट्रैक हरियाणवी फोक म्यूजिक रागिनी से प्रेरित था। यह गाना उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट था। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के सभी गाने कंपोज किए थे।
उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मंटों' के लिए 4 गाने गाए थे। 2024 में उन्होंने 'लव, सेक्स और धोखा' का एक गाना गया था और 'सीटीआरएल' के लिए 4 गाने गाए थे। सिर्फ फिल्मों ही नहीं कई वेब सीरीज के टाइट टैक भी उन्होंने कंपोज किए हैं जिसमें ढिंढोरा, लंदन फाइल्स, सिनेमा मरते दम तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'उसे बच्चे चाहिए थे, मुझे नहीं', आकांक्षा ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह
स्नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी हाल ही में शॉट म्यूजिकल फिल्म 'नैनन की ठगी' रिलीज हुई है। वह लगातार काम कर रही हैं लेकिन लीक से हटकर शायद इसलिए लोग उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।