logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चीट करने से नहीं टूटती शादी', राम कपूर का बयान सुन भड़के लोग

राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में कहा कि चीट करने से शादी नहीं टूटती है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ram kapoor and akanksha chamola

राम कपूर और आकांक्षा चमोला, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता राम कपूर इन दिनों 'लॉकअप: सच या साजिश' में नजर आ रहे हैं। वह एक बार फिर अपने बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। शो में वह बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ शादी में धोखा देने पर बात कर रहे थे। उनका कहना था कि अगर कपल एक-दूसरे से प्यार करता है को शादी तोड़ने का कारण चीटिंग नहीं हो सकता है। उनका यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं राम कपूर ने क्या कहा?

 

शो पर श्रेया कालरा ने राम कपूर से पूछा कि क्या आप दूसरे रिलेशनशिप की तरफ जाएंगे, अगर आपको पता चलेगा कि आपके पार्टनर आपको चीट किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'नहीं, आप दोबारा कनेक्शन बना लेंगे, अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं तो। शादी बहुत ही मुश्किल सफर है। आपको अपनी शादी पर हर दिन काम करना होता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'उसे बच्चे चाहिए थे, मुझे नहीं', आकांक्षा ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह

चीट करने के बाद भी नहीं टूटती शादी

उन्होंने आगे कहा, 'कभी कभी 20 से 25 साल की शादी में बहुत सारे उतार और चढ़ाव आते हैं। बुरे दौर में अगर गलती से किसी के साथ कुछ हो जाए और अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते है और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते हैं। समय आपके सभी जख्मों को भर देता है। कोई भी चीज आपकी शादी को नही तोड़ सकती है। कभी कभी ऐसा गलती से भी हो जाता है।' 

 

इस बात चीत में आकांक्षा चमोला भी शामिल थी। उन्होंने राम कपूर की बातों से असहमती जताते हुए कहा कि फिजिकल इंटीमेसी कभी गलती से नहीं होती है क्योंकि यह आपका सोचा समझा फैसला होता है। यह आपका चुनाव होता है।

 

यह भी पढ़ें: 'कभी नहीं बनेगी यह फिल्म', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने छोड़ी 'हेरा फेरी 3'

राम कपूर पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर राम कपूर का वीडियो वायरल हो रहा ह। लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'राम कपूर का दिमाग खराब हो गया है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'राम कपूर अगर परिवार सबसे जरूरी है तो कोई चीटिंग कैसे कर सकता है?।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'राम कपूर को समझ नहीं आ रहा है क्या बोलना चाहिए।'

 

शो के पहले हफ्ते में एलिमिनेशन से सुनीता अहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला सुरक्षित हो गए हैं। हालांकि बाकी कें कंटेस्टेंट्स को गेम में सुरक्षित रहने के लिए टास्क जीतना होगा। इस शो में 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। यह शो आप रविवार से बुधवार तक रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


और पढ़ें