logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कभी नहीं बनेगी यह फिल्म', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने छोड़ी 'हेरा फेरी 3'

फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। उन्होंने ही 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरी फेरी' का निर्देशन किया था।

sunil shetty, paresh rawal and akshay kumar

सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'हेरा फेरी 3' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है लेकिन लगता है अब यह सपना ही रहेगा। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ दी है। इस बात को उन्होंने खुद कंफर्म किया है। प्रियदर्शन से पहले निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने कहा था कि ओरिजनल डायरेक्टर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। फिरोज ने जो भी कहा है वह सही है।

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि हेरा फेरी 3 कभी स्क्रीन पर रिलीज होगी क्योंकि इस फिल्म को लेकर कानूनी विवाद बहुत ज्यादा है और पर्सनल भी है।' निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने Variety India को दिए इंटरव्यू में कहा था कि प्रियदर्शन इस फिल्म के तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: '100 दर्द 100 राहतें' के नोट से बनाया था यह रोमांटिक गाना, आज भी लवर्स की पसंद

'हेरा फेरी 3' के कानूनी विवाद

पहले यह फिल्म इस साल के शुरुआत में आना वाली थी लेकिन कानूनी पचड़ों में फंसे होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। कुछ महीनों पहले प्रियदर्शन ने बताया था कि हेरा फेरी 3 इस 

साल नहीं आ पाएगी क्योंकि कुछ लोगों के पास फिल्म के राइट्स हैं और कुछ म्यूजिक के राइट्स होने का दावा कर रहे हैं। प्रियदर्शन ने माना था कि परिस्थितियां आसान नहीं है।

 

उन्होंने खुलासा किया था कि भूषण कुमार ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनके पास हेरा फेरी 3 के म्यूजिक राइट्स है। उनसे सुलाह किए बिना इस फिल्म को शुरू नहीं कर सकते हैं। उनसे पूछा गया कि क्या इस साल फिल्म का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने मना कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: 43 की उम्र में हर्षद चोपड़ा हैं कुंवारे, 'लॉक अप 2' पर बताया क्यों नहीं की शादी?

पहले परेश रावल ने छोड़ी थी फिल्म

पिछले साल परेश रावल ने इस फिल्म को छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह बाबूराव के किरदार को नहीं करना चाहते हैं और फिल्म का साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था। फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार ने उन पर इस फिल्म को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया था। बाद में अक्षय और परेश के बीच में यह विवाद सुलझ गया था और अक्षय ने केस वापस ले लिया था।

 

'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में तीनों कलाकारों ने राजू, श्याम और बाबूराव का ऑइकोनिक रोल किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद साल 2006 में फिल्म का सीक्वल फिर हेरा फेरी रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। अब दर्शक इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

 


और पढ़ें