logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'100 दर्द 100 राहतें' के नोट से बनाया था यह रोमांटिक गाना, आज भी लवर्स की पसंद

बॉलीवुड सिंगर अनु मलिक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने सौ दर्द सौ राहतें गाने के आखिरी नोट से दूसरा नया गाना बनाया था।

Salman and anu malik

सलमान खान और अनु मलिक, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदी फिल्मों की खासियत उनके गानों में होती हैं। गाने हमें एंटरटेन करते हैं। हमारे खराब मूड को बेहतर करते हैं। इतना ही नहीं गानों के जरिए हम अपने दिल में दबे दर्द को भी बाहर निकालते हैं। आज हम 'सौ दर्द सौ राहतें' गाने की बात कर रहे हैं। इस गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया है। गुलजार ने गाना लिखा है और सोनू निगम ने गाया है। यह एक दुखभरा गाना है जो दर्शकों आज भी याद है।

 

साल 2006 मे फिल्म 'जान ए मन' रिलीज हुई थी। इस गाने को सलमान खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया था। इस गाने को लेकर अनु मलिक ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है। वह हाल ही में Mashable India के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। 

 

यह भी पढ़ें: 43 की उम्र में हर्षद चोपड़ा हैं कुंवारे, 'लॉक अप 2' पर बताया क्यों नहीं की शादी?

अनु ने एक ही नोट से बनाए थे दो गाने

अनु ने बताया, ' सौ दर्द, सौ राहतें गाने की धुन मैंने दर्द के साथ बनाई है। इस दर्द से मैं हमेशा गुजरा हूं। खासतौर से इस ट्यून में मैंने खुद को एक्सप्रेस किया है। उदाहरण के लिए दा दारू दा दूर रु दारू रू रू और मैंने जो इस गाने का मुखड़ा बनाया ना, वह गाने के लास्ट नोट का बनाया है जो आपको पता ही नहीं है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'जैसे सौ दर्द, सौ राहतें सब मिला है मुझे एक तू ही नहीं ही ही ई। इसी नोट को पकड़ कर मैंने दूसरा गाना बनाया था। हमको मालूम 'है इश्क मासूम है, इश्क मासूम है'। मेरे पास यह आइडिया था और मैंने यह बात फिल्म के डायरेक्टर से भी कही थी। यार मुझे लगता है कि इस पर एक और गाना बन सकता है। आई मीन गुलजार साहब तो गुलजार साहब है। उन्होंने जो लिखा है सौ दर्द, सौ राहतें। मेरे पास सब है लेकिन तू नहीं कुछ नहीं है।'  गुलजार ने ही 'हमको मालूम है' गाना लिखा है।

 

यह भी पढ़ें: अमाल मालिक सोशल मीडिया पर क्यों भड़के? ट्विटर पर किए लगातार पोस्ट

'जाने ए मन' फिल्म

साल 2006 में यह फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 46. 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म को बानने में 35 से 40 करोड़ रुपये का खर्च आया था। हालांकि इस फिल्म के गाने हिट हुए थे। फिल्म की कहानी सलमान के इर्दगिर्द केंद्रित होती है। यह एक लव ट्राएंगल मूवी है।

 

 


और पढ़ें