logo

मूड

ट्रेंडिंग:

43 की उम्र में हर्षद चोपड़ा हैं कुंवारे, 'लॉक अप 2' पर बताया क्यों नहीं की शादी?

टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा 43 साल के हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हर्षद ने 'लॉक अप 2' पर अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र किया है।

harshad chopda

हर्षद चोपड़ा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में छाए हुए हैं। उन्होंने शो में आते ही खुद को पहले हफ्ते में ही सुरक्षित कर लिया। वह पिछले 20 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा है। उन्होंने शो पर बताया कि आज तक उन्हें कोई क्यों नहीं मिला? इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गए। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

 

श्रेया कालरा ने हर्षद से पूछा कि तुमने अभी तक शादी नहीं की। क्या तुम्हें कोई मिला नहीं? जिसके साथ जिंदगी बिता सको। इस पर हर्षद ने बताया कि उन्हें कोई ऐसा मिला था लेकिन फिर उन्हें रिश्ते में धोखा मिला।

 

यह भी पढ़ें: अमाल मालिक सोशल मीडिया पर क्यों भड़के? ट्विटर पर किए लगातार पोस्ट

हर्षद ने क्यों नहीं की शादी?

श्रेया ने हर्षद को समझाया कि सही इंसान आने से जिंदगी में आपको ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि ये बातें वह समझते हैं। पर वह इंसान अपने रिस्क के साथ आएगा। वह न्यूट्रल रहने में खुश हैं। उन्हें जिंदगी में खुश नहीं होना है। वह अपनी जिंदगी को बिना किसी शिकायत के न्यूट्रल तरीके से जीते हैं।

 

हर्षद ने आगे कहा, 'मैंने लोगों को डेट किया लेकिन चीजें बहुत बिगड़ गई। बोलना कुछ होता है ऐक्शन कुछ और होता है। लोग बहुत ज्यादा मतलबी हैं। मैंने बहरापन महसूस किया, इमोशनल बेहरापन। मैं कह  रहा हूं और सामने वाला उन बातों को सुन नहीं रहा है, ना समझ रहा है। दिक्कत यह है कि मैं मौजूद नहीं रहता हूं। दिक्कत यह है कि मैं बहुत ज्यादा ही मौजूद रहता हूं। मुझे लगता है शायद गलती मेरी ही है।'

 

यह भी पढ़ें: 'दर्द से पुराना रिश्ता है', Awarapan 2 का टीजर आउट, दिलजले आशिक बने इमरान हाशमी

हर्षद को गर्लफ्रेंड से मिला था धोखा

प्रीमियर पर शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद से पूछा था कि आप 20 साल से इंडस्ट्री में हैं लेकिन आपके बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। लोग आपके काम के बारे में जानते हैं। इसका जवाब देते हुए हर्षद ने कहा था, 'मेरे फैंस की शिकायत है कि उन्हें मेरे बारे में कुछ नहीं पता है। मैं बताना चाहता हूं कि हमेशा से ऐसा नहीं था। मैं भी जब नया नया आया था तो लोगों से मिलता था। उसके बाद मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे मेरे बेस्टफ्रेंड के साथ चीट किया था। उसके बाद से मैंने लोगों से दूरी बनना शुरू कर दी। मैं खुद को सुरक्षित रखना चाहता हूं इसलिए लोगों से दूर हूं।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें