बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर लगातार कई पोस्ट शेयर किए हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने केतन अग्रवाल हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस को बताया कि कि उनके अपकिमिंग प्रोजेक्ट का गाना भी जल्द रिलीज होने वाला है। साथ ही उन लोगों पर तंज कसा है जो उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'हर जगह से मुझे निकाल तो लोगे, मगर मेरे अरमालियन्स के दिल से कैसे निकाल पाओगे? अंजाने सफर पर चल रहा हूं। साथ कोई दे न दें, हम काफी है और कल हम ही एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरा इतना साथ दिया।'
यह भी पढ़ें: 'दर्द से पुराना रिश्ता है', Awarapan 2 का टीजर आउट, दिलजले आशिक बने इमरान हाशमी
अमाल ने किस पर कसा तंज?
अमाल ने आगे लिखा, 'एक खबर आपको देना चाहता हूं कि आवारापन 2 का टीजर आ रहा है। आप इस खबर को अपने दोस्त, परिजनों के साथ शेयर करें। मैं अपने गाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मैं आप सभी के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करूंगा जब पूरी तरह से वापस आऊंगा। तब तक के लिए मेहनत करिए, अपनी जिंदगी को जिए, स्वस्थ रहे और जीवन के हर पल को जिए।'
केतन अग्रवाल हत्याकांड पर दी अपनी राय
अमाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'पीढ़ियों से यह रहा है कि हम पुरुषों की वजह से आप लोगों ने बहुत कुछ सहा है। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं और पुरुषों के प्रति आपके गुस्से का समर्थन करता हूं। अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ना जरूरी है लेकिन कृप्या इसे उन लोगों तक सीमित रखें जो आपको दबाने की कोशिश करते हैं।'
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि हर चीज को टॉक्सिक कहकर अपनी जिम्मेदारी नहीं उठाना भी गलत है। सोशल मीडिया वाली शादी के पीछे भागना टॉक्सिक है। किसी व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद करना जिसके साथ आगे बढ़ने का इरादा नहीं था। वह भी टॉक्सिक है। क्या आज के समय में शादी और देश के बाहर जाकर ही हनीमून बनना जरूरी है। वह जानते हैं कि हर व्यक्ति अच्छी जिंदगी चाहता है।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने किसिंग सीन में सच में काट लिए थे होंठ? वीर दास ने बता दिया सच
अमाल बोले- 'वह मना कर सकती थी'
उन्होंने आगे लिखा, 'यह व्यक्ति इस अंजाम का हकदार नहीं था। उसकी मुस्कान और आंखें देखिए। वह इस शादी से कितना खुश था। केतन अग्रवाल बहुत ही मासूम और स्नेही इंसान लगते थे। उसे मारने के लिए जितनी मेहनत की उसका छोटा सा हिस्सा नो कहने में लगात। वह साफ-साफ किसी और से कह सकती था कि उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है और मैं किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करती हूं। अगर वह मना करता या जबरदस्ती करता है तो अपने परिवार से बात कर सकती थी। कोई भी पढ़ी-लिखी महिला को जबरन शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।'
अमाल ने आगे लिखा, 'भारत में महिलाओं के लिए पुरुषों की तुलना में बेहतर हैं लेकिन उनका दुरपोग कर व्यवस्था के साथ खिलवाड़ क्यों किया जाए? सिर्फ कमजोर व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति के खिला ऐसी साजिश रच सकता है। इन दोनों की हिम्मत देखिए कि किसी का बेटा छीनने के बाद भी उन्होंने सोचा है कि यह खुश रह पाएंगे। एक जिंदगी खत्म हो गई है। परिवार बिखर गए हैं। ये राक्षस हैं।' आपको बता दें कि केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की जांच जारी है।