बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'आवरापन 2' को लेकर जबरदस्त बज बन हुआ है। इस फिल्म के निर्माताओं ने 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में इमरान के साथ शबाना आजमी, राघव जुयाल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के टीजर ने इमरान के फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। एक बार वह शिवम पंडित के रोल में नजर आएंगे। 2007 में आवारापन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शिवम के किरदार को मरता हुआ दिखाया गया था। फिल्म के सीक्वल में उनके किरदार की वापसी हो रही है।
'आवारापन 2' के टीजर के गाने और डायलॉगबाजी ने दर्शकों का जीत लिया है। टीजर की शुरुआत इमरान के किरदार शिवम से होती है और उनकी ही आवाज में डायलॉग आता है, 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती है। उनकी कहानी दूसरों को पुरी करने के लिए लिखी जाती है।' इसके बाद शिवम अपनी प्रेमिका को श्रद्धांजलि देता है और बहुत ही इमोशनल हो जाता है। वह अपने दर्द को भूलाने के लिए फाइंटिंग करता है।
टीजर में शबाना आजमी को दिखाया जाता है। उन्हें देखना दर्शकों के लिए शॉकिंग था और आखिर में दिशा पाटनी का चेहरा रिवील होता है। टीजर के आखिरी में इमरान कहत हैं, 'इस बार या तो आवारापन खत्म होगा, या मैं।'
'आवारापन 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इस फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट और महेश ने मिलकर किया है। 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। 'आवारापन 2' के साथ सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं।
वहीं इमरान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'हक' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में थीं। यह एक कोर्ट ड्रामा मूवी थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला था।