अमेजन प्राइम पर नया रियालिटी शो 'अलायंस' स्ट्रीम हो गया है। इस शो को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो का प्रीमियर धमाकेदार रहा। पहले ही दिन शो में कुशाल टंडन, वंशराज सिंह का भयंकर झगड़ा हो गया।
रवि किशन
अपनी बेटी रीवा के साथ शो में शामिल हुए हैं। बाप- बेटी की जोड़ी को दर्शकों को खूब पसंद कर रहे हैं। हर तरफ इस शो की चर्चा हो रही है। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान भी इस शो का हिस्सा होने वाले हैं। उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म किया है।
सोहेल हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए थे। पैपराजी ने सोहेल से पूछा कि आपको लेकर खबर आ रही हैं कि आप अलायंस में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं? इस पर सोहेल ने कहा, 'हां, जा रहा हूं। पहली बार ऐसा कुछ कर रहा हूं तो सपोर्ट करना।'
यह भी पढ़ें: राम कपूर से लेकर सुनीता अहूजा तक, Lock upp 2 में ये कंटेस्टेंट्स मचाएंगे बवाल
सोहेल 'अलायंस' में आएंगे नजर
Variety India को दिए इंटरव्यू में सोहेल खान ने कहा, 'जब मुझे अलायंस ऑफर हुआ तो काफी मजेदार और दिलचस्प लगा। यह अन्य रियलिटी शोज की तरह नहीं है। इसमें सिर्फ आपको टास्क नहीं जीतना है। आपको अलग- अलग सिचुएशन में सर्वाइव करना है। मुझे चलैंज लेना पसंद है और मुझे इस शो का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा लगा। मैं सभी से गेम में मिलने के लिए उत्साहित हूं। मैं इस खेल में अपने हिसाब से चलूंगा क्योंकि खिलाड़ियों के साथ आपकी रणनीति कभी भी बदल सकती हैं।'
सोहेल खान अभिनेता, फिल्मेमेकर, प्रोड्यूसर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। वह पिछले 2 दशक से इंडस्ट्री का हिस्सा है। सोहेल सलमान और अरबाज के छोटे भाई हैं। सोहेल ने 'औजार' (1997) से डेब्यू किया था। उन्होंने 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'फाइट क्लब', 'हीरोज' और 'ट्यूबलाइट' समेत कई फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड संग मिलकर किया था चीट, हर्षद चोपड़ा ने बयां किया दर्द
'अलायंस' में क्या है खास?
रियलिटी शो 'अलायंस' के होस्ट कुणाल खेमू है। इस शो में हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट होगा और उसकी जगह पर एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आएगा। इस शो में रवि किशन, वंशराज सिंह, अरमान खेरा, डॉली जावेद, मिनी माथुर, अरसलान गोली, जैद दरबार, नीति टेलर समेत कई पॉपुलर चेहरे शामिल हैं। आप हर दिन 12 बजे से इस शो के नए एपिसोड देख सकते हैं।