रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर ऑन एयर हो चुका है। शो का पिछला सीजन हिट हुआ था। प्रोड्यूसर एकता कपूर शो का नया सीजन लेकर आ चुकी है। इस बार शो में टीवी और सोशल मीडिया के पॉपुलर लोगों ने हिस्सा लिया है। इस बार घर में खुद को बचाने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपना सीक्रेट यानी कोई सच बताना होगा।
शो में राम कपूर, शिवांगी जोशी, सुनीता अहूजा, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, माधुरी ग्रोवर, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर, योगेश रावत, श्रेया कालरा, पमेला सेरीना ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहा है जो विवाद में रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड संग मिलकर किया था चीट, हर्षद चोपड़ा ने बयां किया दर्द
'लॉक अप 2' के ये कंटेस्टेंट्स विवादों में रहे
राम कपूर
टीवी अभिनेता राम कपूर को एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से पहचान मिली थी। उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया था में बताया था कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' की स्क्रिप्ट एकता लिखती थीं। उन्होंने कहा था कि नेशनल टीवी पर किस करो। इसके बाद एकता ने राम को अनप्रोफेशनल ऐक्टर कहा था। इसके बाद भी दोनों के बीच में कुछ चीजों को विवाद रहा। राम ने गैंगरेप को लेकर भी विवादित जोक किया था। शो में पहले दिन उनका घर के बाकी सदस्यों के साथ बहस बाजी होते नजर आई।
सुनीता अहूजा
गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होंगी। वह अपनी गेम बिंदास खेलते नजर आ सकती है। वह अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। सुनीता ने गोविंदा पर एक बार फिर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं।
श्रेया कालरा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर श्रेया कालरा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में अपनी नौकराी को दाली दे दी थी। इस वजह से काफी ट्रोल हुई थी। बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी थी। शो पर वह पहले ही दिन राम कपूर से भिड़ गई थी।
यह भी पढ़ें: 'गोविंदा के कई अफेयर, प्यार में बर्दाशत करना पड़ता', सुनीता का शॉकिंग बयान
आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत
स्प्लिट्सविला में योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी परफेक्ट कपल थे। शो में बाद में योगेश की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी एंट्री ली थी। इस वजह से दोनों विवादों में थे। अब दोनों फिर से साथ में लॉक अप में नजर आ रहे हैं।
आकांक्षा चमोला
अभिनेत्री आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल हो जाती हैं। उन्होंने शो पर बताया था कि उनका उनके पति गौरव खन्ना से तलाक होने वाला है। हम एक साल से अलग रह रहे हैं। इस बात ने सभी को हैरान कर दिया।