बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी और यूट्यूबर सुनीता अहूजा ने फराह खान और रितेश देखमुख के रियलिटी शो 'लॉक अप : सच या सजा' में बतौर कंटेस्टेंट् एंट्री ली है। शो का पहला एपिसोड 27 जून को नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर हो चुका है। शो के जेलर रितेश और फराह ने सुनीता से उनके पुराने इंटरव्यू को लेकर कई सवाल पूछे? सुनीता ने उस सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
सुनीता ने शो पर बताया कि गोविंदा के कई अफेयर थे और उनकी शादी में थर्ड पार्टी की मौजूदगी रही है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फराह ने सुनीता से कहा कि आपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं गोविंदा जैसा बेटा चाहती हूं।
यह भी पढ़ें: 'बबलू पंडित' के रोल में विक्रांत ने 'मिर्जापुर' में क्यों नहीं की वापसी?
सुनीता बोलीं- 'ची ची ची के बहुत अफेयर थे'
इस पर सुनीता ने जवाब दिया, 'प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाशत करना पड़ती। ची ची ची ने अपनी जिंदगी में इतने अफेयर किए, चलो हीरो हीरोइन में तो होता ही है। तो मुझे लगता है कि इतने साल से जो मैं ची ची के साथ निभाया है। मुझे लगता है कि उसके जैसा बेटा होना चाहिए।'
फराह ने सुनीता से कहा कि आपने कहा था, 'जब तक पति-पत्नी में साथ हो तब तक अखियों से गोले मारे, पर जब कोई थर्ड पार्टी आ जाए तो घुटनों पर गोली मारे।' इसका जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, 'सुन रहे हो ची ची तो सुन लेना भैया, क्योंकि घुटनों पर गोली तभी लगती है जब जिंदगी में कोई आ जाती है। वह भी मैंने झूठ नहीं बोला। देखों मैं सच हूं।'
यह भी पढ़ें: 'हम अलग रह रहे हैं', आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना लेने वाले हैं तलाक
उन्होंने आगे कहा, 'कई लोगों ने तो कहा मैंने ही मार दिया। मैं तो उस समय बॉम्बे में थी ही नहीं, कितने लोगों ने बोला कि मैंने ही मार दिया? मैं तो खाटू श्याम में थी। फिर फराह ने कहा कि सुनीता ने एक और चीज बोली थी कि मैं होती तो सीने पर मारती। इस पर सुनीता ने कहा कि मेरा निशाना चुकता नहीं है ना। मारो तो सही जगह मारो। घुटनों पर क्या मारो। लोग एक महीने में घुटनों पर चलना शुरू कर देते हैं।'
सुनीता के बयानों ने लोगों को हैरान कर दिया। लोग सोशल मीडिया पर सुनीता को ट्रोल कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'सुनीता को बोलने से पहले सोचना चाहिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अब सुनीता गोविंदा को बदनाम कर रहे हैं।' गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी।