logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बबलू पंडित' के रोल में विक्रांत ने 'मिर्जापुर' में क्यों नहीं की वापसी?

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी को 'मिर्जापुर' से पहचान मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने बबलू पंडित का रोल प्ले किया था।

Vikrant Massey

विक्रांत मैसी, Photo Credit: Vikrant insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

क्राइम ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में मुन्ना भैया, कंपाउंडर से लेकर कालीन भैया तक सभी किरदारों ने वापसी की है लेकिन विक्रांत मैसी नहीं दिखाई दिए। फिल्म में बबलू पंडित का किरदार विक्रांत की जगह पर जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं। फैंस इस बात से निराश है कि विक्रांत मिर्जापुर का हिस्सा नहीं है। हालांकि विक्रांत के फिल्म छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है।

 

मिर्जापुर के टीजर लॉन्च के बाद विक्रांत ने सीरीज से जुड़ी अच्छी यादें ताजा की है। विक्रांत ने सीरीज में बिताए समय को याद किया और माना कि उनकी आगे भी यही इच्छा है कि बबलू की कहानी आगे बढ़ती रहे। FLO बेंगलुरु को दिए इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा, 'काश उन्होंने मुझे मारा न होता।'

 

यह भी पढ़ें: 'हम अलग रह रहे हैं', आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना लेने वाले हैं तलाक

विक्रांत ने बताया कब मिली थी 'मिर्जापुर'?

उन्होंने आगे बताया कि जब वह पहली बार इस शो से जुड़ थे तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका किरदार या शो इतना बड़ा क्लचरल फेनॉमेनन बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा, 'जब मिर्जापुर मेरे पास आई थी, तब उत्साह से भरे कुछ लोग साथ में आए। उसमें बहुत सारी खूबसूरत महिलाओं ने काम किया था जिन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं लकिन इसमें मुख्य रूप से पुरुष थे।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'इस शो में 85% पुरुष थे जो कैमरा के आगे और पीछे काम कर रहे थे। उनका एक मकस्द था कि इस शो को बनाते हैं।' विक्रांत ने ऐक्सल एंटरटेनमेंट की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस ने एक ऐसी कहानी को सपोर्ट किया है जो भारत के आम लोगों और उनकी जिंदगी से जुड़ी थी जबकि उस समय मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में ऐसी कहानियां कम ही देखने को मिलती थीं तो बस कुछ लोग साथ आए अपने टेस्टोस्टोन, अपने मेल ईगो और पितृसत्ता को। आप इसे जो भी कहें।

 

यह भी पढ़ें: 'उड़ता तीर' या 'हैवान', बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?

'मिर्जापुर' से रातोंरात मिला फेम

विक्रांत ने शूटिंग के समय को याद करते हुए बताया कि कैसे बबलू पंडित रातों रात घर-घर में पहचान बन गया। मुझे अच्छी तरह से याद है कि जिस दिन शो रिलीज हुआ था। मैं लखनऊ में था और फिल्म रामप्रसाद की तेरहवी की शूटिंग कर रहा था। मैं सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक की शिफ्ट में काम कर रहा था। मैं करीब 6 या 6.30 बजे शूट पर पहुंच गया था। जब शूटिंग खत्म होने वाली थी तो हमें सेट के बाहर शोर-शराबा सुनाया दिया। डायरेक्टर और असिस्टेंट्स की आवाज को कंट्रोल करने में थोड़ी मुश्किल हुई क्योंकि हम सिंक साउंड में शूटिंग करते है और फिर हमें पता चला कि लोकेशन के बाहर करीब 200 से 300 लोग जमा थे क्योंकि खबर फैल गई थी कि बबूल भैया वहां शूटिग कर रहे हैं।


और पढ़ें