बॉलीवुड में 11 सितंबर 2026 को बहुत बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ
आयुष्मान खुराना
और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज होगी तो दूसरी तरफ
अक्षय कुमार
और
सैफ अली खान
की फिल्म 'हैवान' भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों फिल्म एक दूसरे से बिल्कुल अलग है लेकिन इनकी रिलीज डेट एक होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है।
फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट की घोषणा 16 अप्रैल को हो गई थी। वहीं अब केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने भी 'हैवान' फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। फिल्म निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट लिखी हुई है। पोस्ट के नीचे उन्होंने एक टैगलाईन लिखा है, "एक जुनून, एक अटूट लगन, एक ऐसी तारीख जिसे आप याद रखना चाहेंगे।" दोनों ही फिल्में अपने आप में बहुत बड़ी हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दर्शकों के दिल में कौन सी फिल्म आपनी छाप छोड़ती है।
यह भी पढ़ें: OTT से थिएटर तक, कौन सी फिल्में और वेब सिरीज हो रहीं रिलीज?
फिल्म 'उड़ता तीर' के बारे में
'उड़ता तीर' का निर्देशन अकाश ए कोशिक ने किया है। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म है। यह फिल्म एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है जिसमें पहली बार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और सिखिया एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस किया है। इन दोनों प्रोडक्शन हाउस का यह साथ में चौथा प्रोजेक्ट है। आयुष्मान खुराना हर बार की तरह इस बार भी हास्य फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म को लेकर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: बिकनी फोटो पोस्ट करने से डरने वाली रीता की फोटो वायरल क्यों हो गई?
फिल्म 'हैवान' के बारे में
मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' एक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 17 साल बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है जिससे फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 'हैवान' 2016 की मशहूर थ्रिलर फिल्म औप्पम को हिंदी डबिंग बताया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला' जैसी फिल्में शामिल हैं।
कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अब अक्षय कुमार की फिल्में हिट होने लगी हैं। कई फ्लॉप के बाद उनका करियर ट्रैक पर आता दिख रहा है। पहले अक्षय कुमार और वामिका गाबी की फिल्म 'भूत बंगला' ने सफलता की नई कहानी लिखी, अब उनकी 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म भी हिट हो रही है। दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना अलग तरह की फिल्में करते हैं, जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।