logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिकनी फोटो पोस्ट करने से डरने वाली रीता की फोटो वायरल क्यों हो गई?

भारत की इंफ्लुएंसर रीता ने बिकिनी तस्वीरें कभी पोस्ट न करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रीता ने कहा कि कैसे हम डर की वजह से अपनी लाइफ को जी नहीं पाते।।

travel influencer rita

ट्रैवल इंफ्लुएंसर रीता, Photo Credit- Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय इंफ्लुएंसर रीता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते काफी वायरल होने लगा है। वीडियो में उन्होंने महिलाओं के प्रति छोटी सोच रखने वालों के ऊपर अपनी आवाज उठाई है। इसी के साथ रीता ने इस चीज का खुलासा भी किया है कि आखिर वह बिकिनी पहनते हुए भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें क्यों नहीं डालना पसंद करती थीं। 

 

रीता एक ट्रैवर इंफ्लुएंसर हैं जो दुनिया भर में घूमना पसंद करती हैं। रीता ने थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों की यात्रा कर रखी है। पहले रीता समाज की चार बातों से डरती थी। अब उन्होंने अपने इस डर पर काबू पा लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रीता ने बिकिनी पहन रखी है। कई लोगों ने रीता के इस बेबाक अंदाज की तारीफें की तो कई ने उनको इसके लिए ट्रोल भी किया।

 

यह भी पढ़ें: OTT से थिएटर तक, कौन सी फिल्में और वेब सिरीज हो रहीं रिलीज?

रीता ने अपने वीडियो में क्या कहा?

रीता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में ऊपर लिखा था कि भारत में 24 साल रहने से मुझे यह सीख मिली है कि मैं जो पहनती हूं उसके प्रति सावधान रहूं। रीता ने वीडियो में कहा, 'बहुत टाइम से मैं सोच रही थी कि अगर मैंने बिकिनी में फोटो पोस्ट की तो क्या होगा, लोग क्या बोलेंगे लेकिन मुझे एहसास हुआ कि जैसा देश वैसा भेष। मैं फरीदाबाद में थोड़े ही बिकिनी पहन के धूमूंगी। यहां पर पहनूंगी ना क्योंकि जाहिर सी बात है, बीच पर मैं फुल कपड़े पहन के थोड़ी घूम सकती हूं'। 

 

रीता ने वीडियो में आगे अपने आपको पूरा ऊपर से नीचे तक दिखाया और कहा, 'तो मैंने पहन लिया और पोस्ट भी कर दिया और इसमें कुछ गलत नहीं है। हमारे यहां के अंकल लोग जब अमूलमाचो में बीच पर घूम जाते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'सलमान के पैरों की धूल...', गोविंद नामदेव पर भड़के 'काला हिरण' वाले अमित जानी

 

बस इतनी ही नहीं रीता ने वीडियो के साथ लंबा सा कैप्शन भी शेयर किया। रीता ने कैप्शन में लिखा, 'एक भारतीय महिला होने के नाते मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह यह वीडियो पोस्ट करूंगी। मैंने बहुत बार थाईलैंड और इंडोनेशिया में बिकिनी पहनी है और वहां माहौल एकदम नॉर्मल रहा है'।

 

रीता ने आगे लिखा, 'बड़े होने के साथ-साथ, मैं इस बात को लेकर बहुत सचेत हो गई कि मैं क्या पहनती हूँ और लोग उस पर कैसी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। जब मैने पहली बार बिकिनी पहनी तो मैं बहुत ज्यादा सोच रही थी लेकिन फिर मैंने देखा कि किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग तैर रहे थे, पढ़ रहे थे, बीच का आनंद ले रहे थे और अपनी लाइफ जी रहे थे। फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझ पर जो दबाव था, वह सालों से चली आ रही सोच और दूसरों की राय के बारे में चिंता करने की वजह से था।'

 

रीता ने आगे लिखा, 'यह बिकिनी के बारे में नहीं है। यह अपने आप में कंफर्टेबल महसूस करने और किसी अनुभव का आनंद लेने से डर को न रोकने के बारे में है।' 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें