logo

मूड

ट्रेंडिंग:

OTT से थिएटर तक, कौन सी फिल्में और वेब सिरीज हो रहीं रिलीज?

जून का महीना सिनेमा लवर के लिए बेहद मजेदार होने वाला है। इस महीने दर्शकों को कॉमेडी से लेकर फैमिली ड्रामा तक देखने को मिलेगा। चलिए एक नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर।

film release in third week of june

जून में होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज रिलीज, Photo Credit- starstudio18_/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मनोरंजन पसंद करने वाले लोग अक्सर कुछ नया और दिलचस्प देखने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। जून के आखिरी हफ्ते में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में और चर्चित वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। थिएटर से लेकर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे प्लटेफॉर्म्स तक दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने वाला है। 

 

इन फिल्मों और वेब सीरिज का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। खास बात तो यह है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहें हैं। जहां एक तरफ कुछ कहानी ऐसी हैं जो बिल्कुल नई हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ कहानी ऐसी भी हैं जिसका पहला पार्ट दर्शक देख चुकें हैं। जून के महीने में हर उम्र के दर्शकों को कुछ न कुछ खास देखने को मिलने वाला है। इस रिपोर्ट में हम आपको 22 से लेकर 28 जून 2026 तक में आने वाली फिल्मों और वेब सीरिज के बारे में बताने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सलमान के पैरों की धूल...', गोविंद नामदेव पर भड़के 'काला हिरण' वाले अमित जानी

  1. वेलकम टू द जंगल

'वेलकम टू द जंगल' हिंदी सिनेमा की एक मट-अवेटेड एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। यह ब्लॉकबस्टर 'वेलकम' फेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। 'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टी- स्टारर फिल्मों में से एक है जिसमें करीब 20 से ज्यादा जाने माने कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं।

कलाकार

  • अक्षय कुमार
  • सुनील शेट्टी
  • दिशा पटानी
  • जैकलीन फर्नांडीज
  • अरशद वारसी
  • परेश रावल
  • रवीना टंडन

फिल्म की कहानी

यह फिल्म अनोखे एडवेंचर और हास्य से भरपूर है। कुछ अजीबोगरीब किरदारों का एक समूह एक खतरनाक मिशन के सिलसिले में जंगल में फंस जाता है। वहीं अपराधियों, गलतफहमियों और जंगल की चुनौतियों के बीच जो हाहाकार और कॉमेडी मचती है वही इस फिल्म की मुख्य कहानी है।

कब और कहां होगी रिलीज?

यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

2. ग्राम चिकित्सालय सीजन 2

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 एक बेहद लोकप्रिय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी एक आदर्शवादी युवा डॉक्टर के ग्रमीण स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने पर आधारित है। इस फिल्म में डॉ. प्रभात की कहनी दिखाई गई है। 

कलाकार

  • अमोल पाराशर (डॉ. प्रभात के मुख्य किरदार में)
  • विनय पाठक
  • आकांक्षा रंजन कपूर
  • दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (इस सीजन के सरप्राइज पैकेज)

फिल्म की कहानी

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। इसमें डॉ. प्रभात एक उपेक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुधारने की कोशिश करते हैं। उन्हें दवाओं की कमी, भ्रष्टाचार, राजनीति और ग्रमीण परिवेश की अन्य समस्याओं से लड़ते हुए आदर्श पीएचसी का पुरस्कार जीतने की जद्दोजहद करते दिखाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: शेखर सुमन ने सिर्फ 24 घंटे में छोड़ दी थी BJP, क्यों किया था ऐसा? अब खुद बताया

कब और कहां होगी रिलीज?

यह वेब सीरीज 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी है।

3. परफेक्ट फैमिली

यह सीरीज दिखाती है कि कैसे हर परफेक्ट दिखने वाले परिवार के पीछे कुछ अनकही परेशानियां और उलझनें छिपी होती हैं। इसका निर्देशन सचिन पाठक ने किया है जबकि कहानी पलक भांबरी द्वारा लिखी गई है। आलोचकों और दर्शकों द्वारा इस सीरीज की बहुत तारीफ की गई है क्योंकि यह एक वास्तविक और दिल को छू लेने वाले भारतीय परिवार का चित्रण करती है।

कलाकार

  • गुलशन देवैया
  • नेहा धूपिया
  • मनोज पाहवा
  • सीमा पाहवा
  • गिरिजा ओक
  • कावेरी सेठ
  • हिरवा त्रिवेदी
  • अभि खजूरिया
  • रोनाव वासवानी
  • प्रियंका ततारिया

फिल्म की कहानी

परफेक्ट फैमिली में पारिवारिक समस्याओं, छिपे रहस्यों और सामूहिक चिकित्सा जैसे विषयों पर गहराई से चर्चा की जाएगी। जो लोग इस सीरीज से परिचित नहीं हैं उन्हें बता दें कि यह सीरीज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ अजय राय और मोहित छाबड़ा की पहली प्रोडक्शन सीरीज है। चूंकि पहला सीजन मानसिक स्वास्थ्य और फैमिली थेरेपी पर केंद्रित था, इसलिए दूसरे सीजन में भी इन्हीं विषयों को नए घटनाक्रमों के साथ आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक प्लॉट अभी जारी नहीं किया गया है।

कब और कहां होगी रिलीज?

परफेक्ट फैमिली 26 जून, 2026 को सोनीलिव पर रिलीज होगी। 

4. राजा शिवाजी

राजा शिवाजी महान सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक प्रमुख ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उनके 1674 में छत्रपति बनने से पहले के प्रारंभिक जीवन और स्वराज की नींव रखने के सफर पर केंद्रित है। फिल्म राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया गया है। यह फिल्म 75 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है जो अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्मों में से एक है।

कलाकार

  • रितेश देशमुख
  • संजय दत्त
  • अभिषेक बच्चन
  • महेश मांजरेकर
  • सचिन खेडेकर
  • भाग्यश्री
  • फरदीन खान
  • जितेंद्र जोशी
  • अमोल गुप्ते 
  • जेनेलिया देशमुख

फिल्म की कहानी

फिल्म राजा शिवाजी का मुख्य आकर्षण छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती संघर्ष, उनकी कुशाग्र बुद्धि, चपलता और युद्ध के मैदान में उनकी रणनीतियों को दिखाना है। रितेश देशमुख राजा शिवाजी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

कब और कहां होगी रिलीज?

फिल्म राजा शिवाजी 26 जून, 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें