टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला 'लॉक अप 2' में छाई हुई हैं। उन्होंने शो के प्रीमियर पर बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो गया है। उनकी इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आकांक्षा ने पहली बार किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी।
गौरव और आकांक्षा की शादी को 10 साल हो गए हैं। कपल पिछले एक साल से अलग रह रहा है। आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव के बीच में कम्पैटिबिलिटी नहीं है। अब शो के तीसरे एपिसोड में श्रेया कालरा और सुफी मोटीवाला ने आकांक्षा के तलाक का कारण पूछा।
यह भी पढ़ें: 'कभी नहीं बनेगी यह फिल्म', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने छोड़ी 'हेरा फेरी 3'
आकांक्षा ने बताई तलाक की असली वजह
आकांक्षा ने कहा, 'जब हम शादी में थे, मेरे अंदर मातृत्व का भाव कभी नहीं था। मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए तैयार नहीं थी और उसे शुरुआत में इस बात से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन समय के साथ चीजें बदल गई।'
उन्होंने आगे कहा, 'अब उसे बच्चे चाहिए। मैं उसे यह नहीं दे सकती हूं। मेरे अंदर नहीं है यह चीज, मैंने पहले ही बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं। इसके बाद हमारी बात चीत हुई और मैंने कहा कि अगर तुम मुझे इसके लिए छोड़ना चाहते हो तो कोई दिक्कत नहीं है। लोग शादी इसलिए करते हैं। सच्चाई यही है 99% वाले लोग शादी के बाद अपने वंश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। जब बिग बॉस हुआ तब मुझे एहसास हुआ कि इसको बहुत ज्यादा है और मैं नहीं कर पा रही हूं। मेरा मानना था कि मैं उसे इस तरह की परिस्थिति में डालूंगी।'
यह भी पढ़ें: '100 दर्द 100 राहतें' के नोट से बनाया था यह रोमांटिक गाना, आज भी लवर्स की पसंद
10 साल बाद आकांक्षा और गौरव लेंगे तलाक
उन्होंने आगे कहा कि मैं बच्चा भी एडोप्ट नहीं करना चाहती हूं। मैं बच्चे के बिना अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं। वहीं गौरव खन्ना ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाले हैं।
आकांक्षा चमोला को टीवी सीरियल 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' से पहचान मिली थी। उन्होंने और गौरव ने डेटिंग के कुछ समय बाद ही साल 2016 में शादी कर ली थी। गौरव ने बिग बॉस में बताया था कि वह बच्चे चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी बच्चे नहीं चाहती है। हालांकि उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी के फैसले की इज्जत करते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं।