कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का अपनी मामी सुनीता अहूजा से हाल ही में पैचअप हुआ है। 14 साल से दोनों के बीच में झगड़ा था। कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ पर सुनीता से कृष्णा और कश्मीरा ने माफी मांगी थी। इन दिनों सुनीता रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। शो पर उन्होंने पर्सनल लाइफ के बारे में बात की।
शो में दिखाया जाता है कि सुनीता माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चमोला के साथ बैठी हुई है। इस दौरान उन्होंने दोनों को अपने और कृष्णा और कश्मीरा संग पैचअप का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कश्मीरा ने इस झगड़े को खत्म किया। उसने अपनी गलती को माना जो सालों पहले हुई थी।
यह भी पढ़ें: Tain Tain To To गाने वाली स्नेहा खानवलकर कहां हो गईं गायब?
कश्मीरा ने पैर में गिरकर मांगी थी माफी
सुनीता ने कहा, 'लाफ्टर शेफ पे मैं गई न तो कृष्णा और कश्मीरा से मेरा पैच अप 14 से 15 साल बाद हो गया। मैंने उसके बच्चों को भी नहीं देखा था, वे 9 साल के हो गए हैं। जबकि मैंने उसको पाल पोष कर बड़ा किया था लेकिन कश्मीरा बहुत ही अच्छी लड़की है। पैर पर गिरके रो रोकर माफी मांगी, मैं भी रोने लगी। 14 साल के बाद मैं उन्हें देख रही थी।'
दोनों के बीच में तब दरार आ गई ती जब कृष्णा ने अपने मामा को लेकर नेशनल टेलीविजन पर जोक किया था। सुनीता ने इसके बाद कृष्णा और कश्मीरा से दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं कश्मीरा ने कहा था कि कुछ लोग तो पैसों के लिए डांस करते हैं। उनकी इस बात को गोविंदा से जोड़ा गया था। कृष्णा ने नेशनल टेलीविजन पर कहा था कि गोविंदा अस्पताल में उनके बच्चों को देखने नहीं आए थे।
यह भी पढ़ें: 'चीट करने से नहीं टूटती शादी', राम कपूर का बयान सुन भड़के लोग
2024 में सुनीता ने कहा था कि वह कपिल के शो पर कृष्णा अभिषेक की वजह से नहीं गई थी। हालांकि जब गोविंदा को गोली लगी थी जब कृष्णा और कश्मीरा दोनों अस्पताल पहुंचे थे। वहीं 'लॉक अप' में सुनीता अहूजा के साथ राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, श्रेया कालरा समेत 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे से रविवार से बुधवार तक देख सकते हैं।