ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को 12 साल हो गए हैं। जब दोनों का तलाक हुआ था तब दावा किया गया था कि सुजैन ने 400 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। अब सुजैन की बहन फराह ने इस दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन गोल्ड डिगर नहीं है।
सुजैन की बहन फराह ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक चीज बताना चाहूंगी कि कभी मेरी बहन ने 400 करोड़ रुपये एलिमनी के रूप में नहीं मांगे। इस बात का मुझे दुख होता है जब लोग कहते हैं कि मेरी बहन 400 करोड़ रुपये से अमीर हो गई है। मैं यह बताना चाहूंगी कि यह सबसे बड़ा झूठ है। मेरी बहन ने कभी कुछ नहीं लिया। हम एक ऐसा परिवार से आते हैं जहां हमारी मां ने सिखाया कि पैसे से बड़ा रिश्ता होता है। मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया था। यही कारण है कि उसका अपने एक्स हसबैंड ऋतिक और उनके माता-पिता से अच्छा रिश्ता है। वे उससे प्यार करते हैं।'
यह भी पढ़ें: 'पठान से कह दो चौहान आ गया है', अजय देवगन की फिल्म पर क्यों मचा बवाल?
सुजैन ने नहीं मांगी एलिमनी
फराह ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उसने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। वह गोल्ड डिगर नहीं है। वह खानदानी परिवार से आती है। वह कमाल की है और ऋतिक भी अच्छे व्यक्ति है। यह अलग बात है कि दोनों के बीच में चीजें चली नहीं लेकिन प्रेस के लिए शादी बर्बाद नहीं करोगे। इसमें कोई एलमनि शामिल नहीं था यह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है।'
फराह से पूछा गया कि जब आपको दोनों के तलाक के बारे में पता चला तो क्या रिएक्शन था? फराह ने कहा, 'हंगामा हुआ, हर कोई सदमे में था। बहुत ज्यादा रोना धोना मचा। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के काफी विचार थे लेकिन दोनों ने सभी चीजों को बहुत ही खूबसूरती के संभाल लिया।'
यह भी पढ़ें: 2 दिन बाद तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, घर पर होगी शादी, कौन होंगे गेस्ट?
सुजैन ने खुद का बचाव क्यों नहीं किया?
उन्होंने कहा, 'मैंने उससे कहा कि तुम इन चीजों के लिए मना क्यों नहीं करती हो? सुजैन ने कहा था, 'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या सोचते हैं। मैं वहीं करूंगी जो करना चाहती हूं। जब तक ये लोग मेरी जिंदगी में कोई वैल्यू नहीं कर रहे हैं तब तक मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं? उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।'


