जिमी शेरगिल की वॉर ड्रामा फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर पर आधारित है। यह फिल्म 7 अगस्त नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर जिमी ने कहा कि आज के युवा भारतीय सेना में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं जिमी ने क्या कहा?
जिमी शेरगिल ने कहा, 'ये आज की डेट में जितने भी बच्चे हैं। आप उनको मिलो। हमारे जमाने में आप पूछिए? मैं हमेशा बोलता हूं पब्लिक स्कूल से पढ़ा हुआ हूं। 99.99% लोग भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहते थे। मेरे 90% तक आए थे। अरे मैं कट ऑफ के अंदर नहीं आ पाया। हमने भी अप्लाई किया था। हम क्वॉलिफाई ही नहीं कर पाए। इतना कंपटीशन था। आज के समय में तो मुझे लगता है कि किसी को दिलचस्पी ही नहीं है। सबको रीले करनी है। सबको हाथ में पकड़ा दिया गया है। सह उसी में लगे रहते हैं। हर किसी को रील बनानी है फिर देश के लिए कौन लड़ेगा।'
यह भी पढ़ें: हर्षद ने श्रेया को दिखाई 'मिडिल फिंगर', भड़के लोग बोले- 'कहां गए संस्कार?'
बच्चे एयरफोर्स ज्वाइन नहीं करना चाहते हैं
जिमी ने आगे कहा, 'आपको समझ आ रहा है ना? इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि युवाओं को रियल हीरो की कहानी को देखना चाहिए। जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है। उनका त्याग है। उसके अलावा कुछ नहीं। आप समझ रहे हो। इन लोगों के जरूरी है कि ये लोग देखें और कहें कि हम एयरफोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं। अगर खुद भी उनकी उम्र निकल गई है तो अपने होने वाले बच्चों को कहेंगे कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे एयरफोर्स ज्वाइन करें। इतना भी हो गया तो बहुत है।'
यह भी पढ़ें: हर्षद ने श्रेया को दिखाई 'मिडिल फिंगर', भड़के लोग बोले- 'कहां गए संस्कार?'
रिलीज हुआ 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर
इस मिशन में भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के उन युवाओं की कहानी को दिखाया गया है जिन्होंने मुश्किल हालत में भी अपने वीरता का परिणाम दिया। इस फिल्म में जिमी के साथ दीया मिर्जा और सिद्धार्थ अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है।
