'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो अपने मीड वीक में पहुंच गया है। शो में श्रेया कालरा फ्रंट फूट पर खेल रही हैं। उनका घर में शिवांग जोशी से खाने को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बीच में हर्षद चोपड़ा आ गए और श्रेया को मिडिल फिंगर दिखाने लगे। शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। उनकी यह हरकत फैंस को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि घर फिलहाल के दो गैंग में बंट गया है। एक की गैंग लीडर शिवांगी जोशी हैं और दूसरी गैंग को आकांक्षा चमोला लीड कर रही हैं। शिवांगी की गैंग टास्क जीतकर इस हफ्ते के लिए सुरक्षित है। वहीं शिवांगी और श्रेया के बीच में खाने को लेकर झगड़ा होता है।
यह भी पढ़ें: 'ये आवारापन' में अरिजीत की आवाज ने बांधा समां, आशिकों को आएगी अपने प्यार की याद
हर्षद ने श्रेया को दिखाई मिडिल फिंगर
श्रेया का कहना था कि वह अकेले खाना चाहती हैं जबकि शिवांगी का कहना था कि वह सबके साथ हॉल में बैठकर खाना खाएंगी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो जाता है। दोनों के झगड़े में हर्षद कूद पड़ते हैं। झगड़े के दौरान उन्होंने श्रेया को मिडिल फिंगर दिखाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
हर्षद चोपड़ा पर भड़के लोग
एक व्यक्ति ने लिखा, 'एकता कपूर को हर्षद और शिवांगी के ओवरऐक्टिंग के पैसे काटने चाहिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हर्षद खुद को ओवर सेंसिटिव दिखाता है लेकिन श्रेया को मिडिल फिंगर दिखा रहा है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हर्षद चोपड़ा को शर्म आनी चाहिए।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'कहां गए इनके संस्कार? लड़की के साथ इस तरह का बर्ताव।'
यह भी पढ़ें: क्या 'भगवंत केसरी' की कॉपी है विजय की 'जन नायकन'? डायरेक्टर ने दिया जवाब
हर्षद और श्रेया के बीच में पहले ही हफ्ते से छत्तीस का आकंड़ा है। उन्होंने श्रेया को लेकर दावा किया था कि पहले ही दिन मुझे चलाने की कोशिश कर रही हैं जबकि श्रेया का कहना था कि उन्होंने दोस्ती का हाथ भड़ाया था। दूसरे हफ्ते भी हर्षद का श्रेया पर गुस्सा फूटा था क्योंकि शिवांगी उसकी वजह से रोने लगी थी। लोगों ने उस समय भी हर्षद को ट्रोल किया था और उन्हें फेक कबीर सिंह का टैग दिया था।