logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ये आवारापन' में अरिजीत की आवाज ने बांधा समां, आशिकों को आएगी अपने प्यार की याद

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का दूसरा गाना 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

emraan hashmi

इमरान हाशमी, Photo Credit: Emraan Hashmi Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर जबरदस्त बज हुआ है। इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। फिल्म का दूसरा गाना 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गया है। इस गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

 

'ये आवारापन' एक दर्द भरा गीत है जिसमें शिवम पंडित अपने पुराने प्यार को याद कर रहा है। अपनी प्रेमिका की मौत के बाद वह अकेले पड़ गया है और वह बेबस नजर आ रहा है। यह गाना आशिकों के लिए नया लव एंथम बनने वाला है। यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि इससे अरिजीत वापसी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'भगवंत केसरी' की कॉपी है विजय की 'जन नायकन'? डायरेक्टर ने दिया जवाब

'ये आवारापन' ने जीता दर्शकों का दिल

'ये आवारापन' गाने की धुन को अमाल मलिक ने तैयार किया है। इस गीत को रश्मिक विराग ने लिखा है। इस गाने में दिखाया गया है कि इमरान अपने प्यार को भूला नहीं पाए है। वह उसे दीवानों की तरह आज भी चाहते हैं और उन जगहों पर जाते हैं। जहां कभी अपने प्यार के साथ सुकून के पल बिताए थे।

 

 

इस फिल्म का पहला गाना 'वे जुनून' 7 जुलाई को रिलीज हुआ था। उस गाने को मिथुन ने कंपोज किया था। 'वे जुनून' को भी दर्शकों ने खूब पंसद किया था। अब 'ये आवारापन' रिलीज हुआ है जो इस फिल्म का टाइटल ट्रैक है। इस गाने में इमरान के किरदार की जर्नी को दिखाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'पूजा मेरी जान', हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुर्खियों मे क्यों है?

2007 में रिलीज हुई थी 'आशिकी'

साल 2007 में इमरान की फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी। यह एक क्लट क्लासिक फिल्म है जिसमें इमरान की शानदार ऐक्टिंग ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया। इस फिल्म की कहानी के साथ गाने भी कमाल के थे। इस फिल्म में 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना', 'तो फिर आओ', 'माहिया' जैस कई हिट गाने थे जो आज तक दर्शकों को याद है। लंबे समय के बाद इमरान रोमांटिक हीरो के कैरेक्टर में वापसी कर रहे हैं। उन्हें उनके पुराने अंदाज में फिर से देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है।


और पढ़ें