logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पूजा मेरी जान', हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुर्खियों मे क्यों है?

पूजा मेरी जान फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। पहले यह फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी, जबकि अब यह जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए लगभग चार साल इंतजार करना पड़ा।

Huma Qureshi and Mrunal thakur

हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पूजा मेरी जान फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए लगभग चार साल इंतजार करना पड़ा। यह फिल्म 3 साल 11 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुकी थी। पूजा मेरी जान को पहले जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाना था, जब जियो सिनेमा और हॉटस्टार का मिल गए, तो फिल्म सही दाम में नहीं बिक पाई और रिलीज अटक गई। इसी वजह से फिल्म को रिलीज होने में इतना वक्त लग गया। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म  जी5 (ZEE5 ) पर रिलीज होगी।


इस फिल्म के निर्देशक नवजोत गुलाटी हैं। पूजा मेरी जान साइबर क्राइम ड्रामा जॉनर की फिल्म है। इसमें हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिलहाल यह तय हो गया है कि फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म जी5 पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी निर्देशक नवजोत गुलाटी ने दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 में पूरी हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई, कॉन्सर्ट में मंगेतर संग किया धमाल

 

नवजोत ने जाहिर की खुशी

 

फिल्म के निर्देशक नवजोत गुलाटी ने बताया कि उनके पिता इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे। वह 2024 में बार-बार पूछते थे कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही नवजोत के पिता का निधन हो गया। इसी को लेकर नवजोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पूजा मेरी जान अब जी5 पर रिलीज होगी। काश, यह बात मैं अपने पिता को बता पाता। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि उनकी आत्मा जहां भी होगी, वह बेहद खुश होगी।' नवजोत गुलाटी ने यह भी बताया कि फिल्म रिलीज न हो पाने की वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने से बचने लगे।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर तक पहुंचे, मिला नेशनल अवॉर्ड, आज ऑटो चलाने को मजबूर शफीक सैयद

फिल्म की कहानी

 

पूजा मेरी जान एक रोमांचक फिल्म है, जो साइबर क्राइम की भयावह सच्चाई को दिखाती है। फिल्म की पूरी कहानी पूजा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। पूजा का किरदार मृणाल ठाकुर निभा रही हैं। पूजा को एक अनजान शख्स परेशान करता है, जिसके बाद कहानी में खतरनाक सस्पेंस देखने को मिलेगा। साथ ही फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा भी दिखाया जाएगा, जहां हुमा कुरैशी एडवोकेट सना के किरदार में नजर आएंगी।


और पढ़ें