logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई, कॉन्सर्ट में मंगेतर संग किया धमाल

जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के सामने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद अपने मंगेतर को भी फैंस से मिलवाया।

Jasmine Sandlas

जैस्मिन सैंडलस, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने सगाई कर ली है। इसका ऐलान उन्होंने खुद एक कॉन्सर्ट में किया। हाल ही में दिल्ली में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन गाना गा रही थीं, तभी उन्होंने अपने फैंस को अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाई। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद अपने मंगेतर शेखर चौधरी से भी सभी को मिलवाया। जैस्मिन सैंडलस की सगाई की खबर जानकर उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। मंगेतर के साथ जैस्मिन सैंडलस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

जैस्मिन दिल्ली में आयोजित 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के कॉन्सर्ट में गाना गा रही थीं, जहां मौजूद हर शख्स उनके गानों पर झूम रहा था। इसी दौरान उन्होंने फैंस के सामने अपने मंगेतर शेखर चौधरी से मिलवाया। सगाई की खबर सुनने के बाद कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने जोरदार हूटिंग कर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के लिए बता दें, कि जैस्मिन ने फिल्म धुरंधर के लिए भी गाने गाए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद उनके फैंस की संख्या भी बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर तक पहुंचे, मिला नेशनल अवॉर्ड, आज ऑटो चलाने को मजबूर शफीक सैयद

 

जैस्मिन ने मंगेतर के साथ किया डांस


जब जैस्मिन ने अपनी सगाई का ऐलान किया तो वहां मौजूद हजारों फैंस ने हूटिंग के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर को बुलाया। शेखर चौधरी के स्टेज पर आते ही पूरा कॉन्सर्ट तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। इसके बाद जैस्मिन ने अपने सुपरहिट ट्रैक लावां पर शेखर के साथ रोमांटिक डांस किया। जैस्मिन की जिंदगी का यह यादगार लम्हा अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

दिल्ली का यह कॉन्सर्ट न सिर्फ जैस्मिन के लिए यादगार रहा, बल्कि वहां मौजूद हजारों फैंस के लिए भी खास बन गया। जैस्मिन ने पंजेबा, सिप सिप और लावां जैसे गाने गाकर महफिल जमा दी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म धुरंधर के शरारत और जाइए सजना जैसे गाने भी गाए।

 

यह भी पढ़ें: 'हम अलग रह रहे हैं', आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना लेने वाले हैं तलाक

कौन-कौन से शहरों में करेंगी परफॉर्म?

जैस्मिन ने द ड्रीम गर्ल डांडिया टूर की शुरुआत राजधानी दिल्ली से की है। दिल्ली में शानदार परफॉर्मेंस और सगाई के ऐलान से उन्होंने माहौल को यादगार बना दिया। इसके बाद वह चंडीगढ़, बेंगलुरु और मुंबई में लाइव परफॉर्म करने वाली हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें