बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने एक दम से 'डॉन 3' करने से मना कर दिया था। इसके बाद FWICE ने रणवीर पर बैन लगा दिया। इस मामले में अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है।
कंगना की हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फिल्म के लॉन्च इवेंट में कंगना से रणवीर के बैन को लेकर सवाल पर पूछा गया। इस पर कंगना ने कहा, 'आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे तो हर किसी ने बैन कर रखा है। तो मैं ये कहना चाहूंगी कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मनी भी बढ़ती है। तो अब ऐसा नहीं हो सकता है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े।
यह भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर में छाईं कंगना, दमदार कहानी ने जीता फैंस का दिल
कंगना ने रणवीर के बैन को लेकर दिया जवाब
उन्होंने आगे कहा, 'रणवीर को यह सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन है। तो अच्छा है जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो इस तरह की मुश्किलें आती हैं। आपको आसान रास्ता नहीं मिलेगा। तो मेरे साथ तो इतना हुआ है कि तो भी मैं अच्छा कर रही हूं। मेरी भी अच्छी गाड़ी चल रही है। तो ठीक है कुछ नहीं फर्क पड़ता है, सब कुछ ठीक हो जाएगा।'
रणवीर और FWICE में क्या है विवाद
25 मई को FWICE ने बयान जारी करके बताया था कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपनी शिकायत में बताया कि प्री प्रोडक्शन में 45 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस तरह से फिल्म के लीड अभिनेता रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया तो हमें काफी नुकसान हुआ है। वहीं जब FWICE की तरफ से रणवीर को उनका पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। FWICE ने रणवीर पर नॉन-कॉपरेशन का आरोप लगाया है और अपने सदस्यों से अपील की रणवीर के साथ काम नहीं करें। वहीं, रणवीर की टीम का कहना था कि अभिनेता ने जानबूझकर इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, माथे पर लगाए दिखे चंदन टीका
कब रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता?
वहीं, कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह नर्स की भूमिका निभा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
