केजिया लिज मेजो ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का खिताब जीता है। इस टाइटल के साथ केजिया अब नंवबर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें 'मिस यूनिवर्स' पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। टॉप 5 फाइनलिस्ट में वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, लिज मैजो, अनुश्री सतवालेकर और अनुभा वरिष्ठ शामिल रहीं। केरल की कैजिया ने इस खिताब को जीता। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहली रनरअप रहीं और उन्हें 'मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026' का खिताब मिला। गुजरात की अनुश्री सतवालेकर दूसरी रनरअप रहीं।

 

यह भी पढ़ें: राइमा इस्लाम शिमु: मौत के 4 साल बाद अचानक चर्चा में क्यों बांग्लादेशी हिरोइन?

कौन हैं केजिया लिज मेजो ?

19 साल की केजिया लिज मेजो लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं। वह खिताब जीतने वाली केरल की सबसे कम उम्र लड़की हैं। 2025 में लिज मैजो 'मिस टीन इंटरनेशनल 2025' की फर्स्ट रनर अप रही थीं। इससे पहले उन्होंने 'मिस टीन इंडिया' का खिताब जीता था।

 

 

 

 

वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 41.1K फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: बरुन सोबती: TV से शुरू सफर, 'असुर' से मिली पहचान, OTT पर हिट होंगे?

कहां हुआ कार्यक्रम?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2025' की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने लिज मैजो को विजेता का क्राउन पहनाया। 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' के पैनल जज में सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली, उर्वशी रौतेला शामिल थे। जज पैनल में प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर, एंटरप्रेन्योर विशा लाधिया समेत अन्य लोग शामिल थे। आपको बता दें कि 1994 में सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था।