पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चा में बना हुआ है। शो में पहले ही दिन से आकांक्षा चमोला छाई हुई हैं। उन्होंने शो पर अपना सीक्रेट शेयर करते हुए कहा कि उनका और उनके पति गौरव खन्ना के तलाक होने वाला है। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। अब उन्हें लेकर नया सीक्रेट सामने आया है जिसका खुलासा श्रेया कालरा ने किया है।
श्रेया कालरा ने लेटेस्ट एपिसोड में अपने दोस्त सूफी मोतीवाला को आकांक्षा का बड़ा सीक्रेट बताया है। उन्होंने दावा किया है कि आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं और उन्हें खुद आकांक्षा ने यह बात बताई थी। यह बात सुनकर सूफी हैरान हो जाते हैं और कहते हैं कि ऐसे कैसे? वह यह सलाह देते हैं कि तुम इस बात को अपने तक ही रखना लेकिन श्रेया ऐसा करने से मना कर देती है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे शादी में धोखा मिला', गोविंदा के अफेयर से दुखी सुनीता अहूजा, हुईं इमोशनल
श्रेया ने बताया आकांक्षा का सीक्रेट
श्रेया कहती हैं, 'अब उनका सीक्रेट सबको पता चल गया है। हमने इसे शो पर बताया है तो उनकी दो लाइफलाइन खत्म हो गई और अब उनके पास एक ही बचा है।' आपको बता दें कि आकांक्षा ने शो में श्रेया के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी जिसकी वजह से वह नाराज थी।
आकांक्षा ने अभी तक श्रेया के इस दावे को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इसके अलावा 'लॉक अप 2' के मेकर्स की तरफ से भी ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: संजय दत्त ने बीच में छोड़ी थी 'वेलकम: टू द जंगल', अहमद खान ने अब बताया कारण
आकांक्षा गौरव से लेंगी तलाक
आकांक्षा ने शो के प्रीमियर पर बताया था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। हम दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं और अभी तक पब्लिक में यह बात सामने नहीं आई है। यह फैसला हम दोनों ने मिलकर लिया है। हमने नहीं लगता है कि साथ में रह सकते हैं। हम दोनों भले ही अलग हो रहे हैं लेकिन एक-दूसरे से बात चीत करते हैं। एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। उन्होंने शो पर खुलासा किया था कि गौरव को बच्चे चाहिए थे और मैं कभी मां नहीं बनना चाहती हूं।
वहीं, गौरव का कहना है, 'आकांक्षा मेरी पत्नी हैं। मेरा उससे वहीं प्यार और सपोर्ट है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा। मैं पीछे क्यों हटूंगा। मैं सिर्फ उसके लिए अच्छा चाहता हूं। मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहूंगा और साथ दूंगा। मैं चाहता हूं वह अच्छे से खेले और शो जीतकर आए।'


