अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में अक्षय ने असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाया है। 'हनुमैन' फेम प्रशांत वर्मा ने सिनेमैटिक यूनिवर्स 'महाकाली' की पहली झलक दिखाई है। इस फिल्म का टीजर 2 मिनट 53 सेकंड का है जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

 

शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय कमाल के लग रहे हैं। फिल्म के टीजर में दिखाया जाता है कि शुक्रचार्य भगवान विष्णु पर असुरों को धोखा देने का आरोप लगाते हैं। यह फिल्म 8 जनवरी 2027 में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: कभी नाली में लोटा, कभी खाई पॉटी, अब बने फिलॉस्फर, कितने बदले पुनीत सुपरस्टार?

'महाकाली' का टीजर रिलीज

'महाकाली' के टीजर में धर्म और अधर्म के बीच के युद्ध के बारे में दिखाया गया है। इस बार की लड़ाई अच्छाई और बुराई तक सीमित नहीं होगी। इस फिल्म में शुक्राचार्य के संघर्ष को दिखाया गया है। शुक्राचार्य के रोल में अक्षय छा गए हैं। टीजर की शुरुआत शुक्राचार्य से होती है। वह कहते हैं, 'समुद्र मंथन के समय देवों और असुरों के समान श्रमदान करने के पश्‍चात, विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया, ये धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन के अध‍िकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म? समस्‍त असुर जाति को पाताल लोक में धकेलकर, 14 लोकों के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजयघोष हमारे कानों में गूंजेगा। सदैव के लिए असुरगन मुक्त हो जाएंगे। रक्तबीज मानवजाति का सर्वनाश कर दो।'

 

 

टीजर के आखिर में मां काली को दिखाया जाता है। इस किरदार को भूमि शेट्टी ने निभाया है। इस किरदार में उनकी एक छोटी सी झलक देखने को मिली है।

 

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी कौन हैं?


राइटर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PCVU) नाम से एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2024 में हनु मैन आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। अब 2027 में 'महाकाली' लेकर आ रहे हैं। इसके बाद 'अधीरा' और 'जय हनुमान' लेकर आएंगे।