नेटफ्लिक्स ने इस साल फरवरी महीने में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट जारी की थी। इसी दौरान मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलकर 'गजब रात' कर दिया है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने निजी स्वार्थ और सही काम करने के बीच में उलझा हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'बेहतरीन ऐक्शन और म्यूजिक', Jailer 2 को दर्शकों ने बताया 'मास एंटरटेनर'
'गजब रात' का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एक यंग लड़की को गंभीर हालत में कार से बाहर फेंक दिया जाता है और बाद में वह अस्पताल में अपनी जिंदगी को बचाने के लिए लड़ती है। एक रात में होने वाली घटना ने ऑफिसर मनोज बाजपेयी को दुविधा में डाल दिया। एक तरफ वह सही करने का सोचता है। दूसरे तरफ वह अपने फायदे के बारे में सोचता है। एक फैसला इस जांच की दिशा को पूरी तरह से बदल देता है।
इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा और अक्षय ओबरॉय महत्वपूण भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: करिश्मा के कपड़े देख सलमान ने गाने की शूटिंग से किया था मना, फिर कैसे बनी बात?
'घूसखोर पंडत' नाम को लेकर हुआ था विवाद
इस साल फरवरी महीने की शुरूआत में 'घूसखोर पंडत' की अनाउंसमेंट हुई थी। इस फिल्म के नाम को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद मेकर्स ने सफाई देते हुए कहा था कि हमारा पंडितों के समुदाय को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इस फिल्म का नाम उस कैरेक्टर के हिसाब रखा गया था। इस टाइटल के जरिए हमारा इरादा किसी भी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों को ठेस पहुंचाना नहीं है।
यह मामला बाद में कोर्ट में पहुंच गया था। 12 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि फिल्म को इस टाइटल से रिलीज नहीं किया जाएगा। 19 फरवरी को फिल्म मेकर नीरज पांडे ने कोर्ट में एफिडेविट जमा किया कि वह जल्द ही फिल्म का नाम बदल देंगे और उसी हिसाब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इसेक अलावा मेकर्स ने घूसखोर पंडत का टीजर भी डिलीट कर दिया।
