साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। खासकर साउथ में इस फिल्म के सभी शोज हाउसफुल है। 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' रिलीज हुई थी। एक बार फिर रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में नजर आ रहे हैं। सुबह से ही दर्शकों के बीच में फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। चेन्नई में रजनीकांत के फैंस ने उनके पोस्टर पर दूध से अभिषेक किया था और थिएटर्स के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही हैं।
इस बार फिल्म में ऋतिक रोशन, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और विजय सेतुपति जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार फिल्म को लेकर रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ बाद सबसे ज्यादा ऋतिक के कैमियो की तारीफ हुई है। फिल्म में ऋतिक की एंट्री चुलबुल पांडे स्टाइल में होती है। दोनों सुपरस्टार को साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
यह भी पढ़ें: करिश्मा के कपड़े देख सलमान ने गाने की शूटिंग से किया था मना, फिर कैसे बनी बात?
दर्शकों को कैसी लगी 'जेलर 2'?
लोगों का कहना है कि नेल्सन दिलीपकुमार ने साबित कर दिया कि ऐक्शन में उनका कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। फिल्म के फस्ट हाफ की जमकर तारीफ हो रही है। ऐक्शन से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक तक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सेकंड हाफ थोड़ा खींचा हुआ लगा। जबकि कुछ लोगों का कहना कि फिल्म का क्लाइमेक्स थोड़ा खींचा हुआ है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अनिरूद्ध ने दिया है जो इसकी बहुत बड़ी खूबी है। लोग फिल्म के बीजीएम म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक व्यक्ति ने लिखा, 'जेलर 2 में ऋतिक रोशन का एंट्री सीन कमाल का है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ कमाल का है। नेल्सन आप क्या आदमी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'रजनीकांत की दमदार ऐक्टिंग और फुल स्वैग'।
यह भी पढ़ें: आमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिला, आंदोलन में थे शामिल
'जेलर 2' एडवांस बुकिंग
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन 41. 48 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलेगा।