logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिला, आंदोलन में थे शामिल

आमिर खान के भांजे इमरान खान हाल ही में सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। उन्हें अब मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।

IMRAN KHAN

इमरान खान, Photo credit: imran khan insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। वह हाल ही में मुंबई के क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश  कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। उनके साथ इस प्रोटेस्ट में उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंटगन भी शामिल हुई थीं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके बताया था कि उन्हें डिटेन कर लिया गया था और उन्हें काफी चोटें भी पहुंची हैं। 

 

पुलिस के अनुसार इमरान खान भारत के नागरिक नहीं है। उन पर प्रवासन कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदूफोबिक है बॉलीवुड', एकता कपूर को क्यों याद आया हिंदुत्व?

इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने कहा, 'इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के अनुसार उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा गया है। इमरान खान ने मुंबई के क्रांति मैदान में हुए उस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांगी की गई थी। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। इमरान ने भारतीय नागरिक न होने के बावजूद इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।' इमरान खान को नोटिस मिल चुका है लेकिन उन्होंने इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

 

इमरान के पास नहीं है भारत की नागरिकता

इमरान खान के पास भारत की नागरिकता नहीं है। उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। उनका जन्म 13 जनवरी 1983 में अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया का कार्ड है।

 

यह भी पढ़ें: 16 अक्टूबर को रिलीज होंगी ये 4 फिल्में, एडवांस बुकिंग में Jailer 2 सबसे आगे

 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि वह तो भारत के नागरिक भी नहीं है। उ्नहोंने मुंबई पुलिस,  केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों से पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की मांग की थी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें