फिल्म मेकर एकता कपूर को अक्सर लोगों ने माथे पर टीका और हाथ में धागा पहनें देखा है। उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्हें काफी जज किया गया है। उन्होंने बताया कि टीका और धागा पहनने की वजह से उनका मजाक उड़ाया गया था। लोग उनके लुक पर सवाल उठाते थे और उन्हें 'अजीब' और 'तांत्रिक' तक कहा गया था। रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में हिंदूफोबिया है लेकिन जब हिंदू लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित कहानियों का उस तरह से स्वागत नहीं किया जाता है।
उनका यह कमेंट 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के रिलीज के बाद आया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने बिहार की लोककाथाओं से प्रेरित कहानी पर फिल्म बनाई थी।
यह भी पढ़ें: 16 अक्टूबर को रिलीज होंगी ये 4 फिल्में, एडवांस बुकिंग में Jailer 2 सबसे आगे
एकता ने कहा- 'हिंदूफोबिक है बॉलीवुड'
फिल्म को मिले रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए एकता ने कहा कि फिल्म की कमाई के साथ-साथ लोककथाओं से इसका जुड़ाव भी उतनी ही कम है। उन्होंने सवाल किया कि लोग और इंडस्ट्री हिंदू परंपराओं पर बनी फिल्मों के लेकर ज्यादा कंफर्टेबल नहीं होते हैं जबकि फैंटेसी कहानियों में उनकी दिलचस्पी होती है।
उन्होंने कहा, 'द वन के लिए कमाई के आंकड़े बहुत अच्छे हैं लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म लोककथाओं पर आधारित है। मैं कैमरे पर यह बात कहूंगी कि हिंदूफोबिया और यह कोई अन्य तरह का फोबिया हैं। हमें एनिमेशन में तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर बात करने में हमें परेशानी होती है। इसलिए मुझे इन चीजों को सामन लाने और लोगों के इसे अपनाने से कोई दिक्कत नहीं है। अब लोगों में इन चीजों को स्वीकार करने की भावना काफी बढ़ गई है।'
यह भी पढ़ें: काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, 'बिग बॉस' में पार की हदें, भड़के लोग
लोग टीका और धागा पहनने पर जज करते थे
एकता ने कहा कि उन्हें लोग टीके और धागे से जज करते थे। एक किस्सा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे कहा कि तुम ऐसे अजीब तरह से क्यों आई हो? यह बात सुनकर मैं हैरान रह गई और सोचने लगे कि मेरे पहनावे को अजीब क्यों माना जा रहा है? मैंने जवाब देते हुए कहा, 'टीका और धागा पहनने को अजीब तरीके से तैयार होना कहते हैं। मैं बता भी नहीं सकती कि अपने धर्म को खुलकर दिखाना इतनी बड़ी समस्या है।' बातचीत के दौरान रणवीर ने कहा कि एकता को तांत्रिक तक कहा गया था। वहीं बात अगर द वन की करें तो फिल्म ने भारत में 69. 36 करोड़ की कमाई की थी। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 90 करोड़ का बिजनेस किया है।