logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, 'बिग बॉस' में पार की हदें, भड़के लोग

'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने स्काउट ओपी के कान में थूका। उन्होंने शो में सभी हदें पार कर दी। काजी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Qazi touqeer and Scout op

काजी तौकीर और स्काउट ओपी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' के शुरुआत से ही काजी तौकीर को दर्शक पसंद कर रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी तारीफ करते हैं। अब काजी ने घर में ऐसी हरकत कर दी है जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें टीवी ऐक्ट्रेस गौहर खान ने भी जमकर खरी खोटी सुनाई हैं। जबकि वह हमेशा से काजी की तारीफ करती रही हैं। आइए इस पूरे विवाद के बारे में जानते हैं।

 

नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच में झगड़ा हुआ था। टास्क खत्म होने के बाद दोनों गार्डन ऐरिया में मस्ती कर रहे थे। इस दौरान काजी ने स्काउट को गले लगाया और उनके कान में थूका। स्काउट ने इस बात को मजाक में लिया लेकिन काजी ने हद पार कर दी। उन्होंने मजे लेते हुए यह बात बात अमन गांधी और गुल्लू को बताया। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई और इसी वजह से बाद में घर में झगड़ा हो गया।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सिंगर मैरी मिलबेन जिन्होंने CJP, दीपके पर लगाया अमेरिकी फंडिंग का आरोप?

काजी ने स्काउट के कान में थूका

काजी ने कहा, 'मैंने स्काउट से कहा कि भाई तू मुझे धक्का मार।' उसने कहा, 'नहीं भाई आपको लग जाएगा।' मैंने कहा, 'मार, उसने मुझे 3 से 4 बार धक्का मारा लेकिन मैं गिरा नहीं। उसके बाद मैंने उसे गला लगाया और फिर वह मुझे उठाने लगा। मैंने उसके कान खाएं और उसके कान में थूक दिया जैसे  गुटका वाली थूक।'

 

 

View on Instagram

 

काजी ने जिस तरह से घरवालों के सामने इस बात को फ्लॉन्ट किया। वह लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उनकी यह हरकत लोगों को पसंद नहीं आई। टीवी अभिनेत्री गौहर खान ने कहा, 'जब आपकी तारीफ होने लगती है तो कई बार डर लगने लगता है कहीं यह सिर पर न चढ़ जाएगा। मैंने बिग बॉस के पहले हफ्ते में कहा था कि काजी कभी कुछ नहीं करेगा और न गलत रास्ते पर जाएगा लेकिन मुझे लगता है कि सलमान सर को इस पर बात करनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए की मजाक कभी भी लिमिट क्रॉस नहीं करना चाहिए। ये चीजें ठीक नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: जब 'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स ने की थी हाथापाई, छोड़ना पड़ा शो

स्काउट और काजी में हुआ था झगड़ा

स्काउट और काजी में नॉमिनेशन टास्क के दौरान झगड़ा हुआ था। काजी के मुंह से कुछ छींटे स्काउट के ऊपर पर गिरे थे। काजी का कहना था कि यह सब अनजाने में हुआ है और उन्होंने इसके लिए अलग से माफी मांगी थी। वहीं स्काउट का आरोप था कि काजी ने जानबूझकर उन पर थूका है।


और पढ़ें