'बिग बॉस' का घर हमेशा इमोशंस, ड्रामा और कंट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहता है। 'बिग बॉस 20' को ऑन एयर हुए महीने भर हो गया है। हाल ही में यूट्यूबर नकुल धुल ने शो में एंट्री ली। उनका घर में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू से झगड़ा हुआ। दोनों की बहसबाजी हाथापाई में बदल गई। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस' में इससे पहले भी कंटेंस्टेट्स की बीच में हाथापाई हो चुकी हैं। उन्हें इस वजह से शो से बेघर भी किया गया है। हालांकि नकुल शो से बाहर होंगे या नहीं। इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं जिनके बीच में झड़प हुई और उन्हें शो से बाहर भी होना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, सभी घरवाले डरे
जब शो में कंटेस्टेंट्स ने की थी हाथापाई
अशूनर कौर
'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान लकड़ी के पट्टे से मारा था। इस वजह से उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अशनूर ने सफाई दी थी कि उनका ऐसा इरादा नहीं था।
सनी आर्या
'बिग बॉस 17' में सनी आर्या ने अभिषेक कुमार को धक्का दिया था और उन्हें गले से पकड़ लिया था। इस वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
विकास गुप्ता
'बिग बॉस 11' में विकास गुप्ता ने अपनी गेम से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। शो में उनका अर्शी खान से भयंकर झगड़ा हुआ। इसके बाद विकास ने अर्शी को स्विमिंग पूल में गिरा दिया था।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर से कम नहीं', 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, फैंस ने की जमकर तारीफ
मधुरिमा तुली
'बिग बॉस 13' में मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के बीच तकरार इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने गुस्से में फ्राइंग पैन से वार किया था। फिजिकल वॉयलेंस की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' में कुशाल टंडन अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए थे। उनका एंडी संग बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था।