'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें नकुल और गुल्लू के बीच में हाथापाई होती दिख रही है और बाकी कंटेस्टेंट्स बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी के साथ यह चर्चा शुरू हो गई है कि घर का सबसे अहम नियम तोड़ने की वजह से क्या नकुल को शो छोड़कर जाना होगा।
मेकर्स ने हाथापाई का प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कहां की बात कहां पहुंच गई।' आइए जानते हैं दोनों के बीच में किस वजह से झगड़ा हुआ? प्रोमो में नकुल अपने दोस्त स्काउट को काजी के एक कमेंट के बारे में बताते हैं। स्काउट काजी से इस पर बात करने जाते हैं और उस समय घर के बाकी लोग भी वहां मौजूद होते हैं। इस मुद्दे में गुल्लू बोलने लगते हैं और फिर नकुल से उनकी तीखी बहस हो जाती है। यह बहसबाजी बाद में हाथापाई में बदल जाती है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर से कम नहीं', 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, फैंस ने की जमकर तारीफ
नकुल ने गुल्लू से हाथापाई की
नकुल ने आगे कहा, 'पूरे दिन चुगली-चुगली।' इस पर गुल्लू ने कहा, 'तेरे जैसे बाउंसर का 2000 रेट है।' इसके बाद नकुल गुल्लू से हाथापाई करते हैं और उन्हें मारते हैं। इसके बाद सभी घरवालों का कहना होता है कि नकुल को घर से बाहर जाना चाहिए। आशिफ ने कहा कि अगर यह घर से बाहर नहीं जाएगा तो हम लोग जाएंगे।
View on Instagram
अर्शिफा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के साथ टास्क करने में भी डर लगेगा। इस पूरे घटने के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बना है। बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं। अब क्या नकुल घर से बाहर होंगे? इसे जानने के लिए दर्शक उत्सुक है। हालांकि लाइव फीड में दावा किया जा रहा है कि इस बार की थीम तथास्तु है। इस वजह से नकुल को वॉर्निंग देख कर छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन कब होगा रिलीज, कहां देख सकते हैं शो?
शो के बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये सदस्य
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए माही विज, कनिका मान, उदिति सिंह, स्काउट, अर्शिफा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, मैरी कॉम, यंग डीएसए, अमन गांधी, लव गिल का नाम शामिल है।