'कॉफी विद करण' का यह आखिरी सीजन है। 22 साल, 8 सीजन और 161 एपिसोड तक चली सेलिब्रिटी गपशप और खुलकर की गई बातें और ऐसे यादगार पल दिए जिन्होंने बॉलीवुड फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। कुछ ऐसे पल भी थी जिन पर काफी विवाद हुआ था। अब करण इस चैट शो को खत्म करने जा रहे हैं।
शो के आखिरी सीजन के पहले गेस्ट
सलमान खान
है। मेकर्स ने हाल ही में शो का टीजर शेयर किया है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: 'क्या आप अब भी वर्जिन हैं?', करण ने Koffee With Karan पर सलमान ने पूछा सवाल
कहां देख सकते हैं शो?
शो को पहला ऐपिसोड 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियो हॉट स्टार पर ऑन एयर होगा। सलमान खान शो के प्रीमियर पर नजर आएंगे जो एक दशक के बाद वापसी कर रहे हैं। इस शो पर करण गेस्ट से पर्सनल सवाल, सेलिब्रिटी से जुड़ी कहानियां और मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं।
सलमान ने कॉफी विद करण पर की वापसी
शो के आखिरी सीजन में वह अकेले आए हैं। वह इससे पहले भी इस शो के चौथे सीजन में अपने पिता सलीम खान के साथ पहुंचे थे। वे सीजन 5 के 1000वें एपिसोड में अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ भी नजर आए थे। शो के प्रोमो में करण ने सलमान से कहा था कि यह शो का आखिरी सीजन और यह कहीं भी जा सकता है। सलमान भी करण की बातों को दोहराते हुए नजर आए थे।
View on Instagram
शो का हाल ही में टीजर सामने आया है जिसमें करण ने सलमान से पूछा कि क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान करण के सवाल से खुश होते हुए नजर नहीं आए और उन्होंने कहा, 'कंट्रोल ब्रो कंट्रोल'। करण ने प्रोमो में बताया कि इस शो का आखिरी सीजन होगा। यह सफर साल 2004 में शुरू हुआ था। इस शो के पहले गेस्ट
शाहरुख खान
और काजोल थे।
2004 में शुरू हुआ था शो
करण ने इस शो के आइडिया के बारे में अपने पिता यश जौहर को बताया था। यह समय करण के लिए बहुत मुश्किल था। 26 जून 2004 को उनके पिता का निधन हो गया था और उन्होंने 16 अगस्त को इसका पहला एपिसोड शूट किया था। करण ने शो के प्रोमो में कहा, 'यह सफर दो दशकों तक चला और काफी कुछ हुआ। अपने शो पर करण ने दोस्तों को बुलाया, परिवार को बुलाया, लवर्स को बुलाया जिनमें से कुछ एक्स बन गए और कुछ की शादी हो गई। आज भी उन्हें नेपोटिज्म शब्द का सामना करना पड़ता है।'