logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्या आप अब भी वर्जिन हैं?', करण ने Koffee With Karan पर सलमान ने पूछा सवाल

'कॉफी विद करण 9' जियो हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रहा है। इस शो के फर्स्ट एपिसोड में सलमान खान नजर आने वाले हैं।

salman khan and karan johar

सलमान खान और करण जौहर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन आने वाला है। यह शो आप 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान आएंगे। करण और सलमान की चटपटी बातचीत सुनने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

 

मेकर्स ने हाल ही में शो का पहला टीजर रिलीज किया है। इस बार भी करण के शो पर बिना फिल्टर वाली बातचीत होगी जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली है। शो का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में इन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स ने पलटी थी गेम, एक के तो सलमान हैं फैन

सलमान की वर्जिनिटी को लेकर करण ने पूछा सवाल

करण शो के टीजर में सुपरस्टार की पॉपुलर लाइन का इस्तेमाल करते हुए कहते हैं, 'एक समझदार व्यक्ति ने कहा था, हो गया भाई। मेरे फाइनल सीजन की शुरुआत के लिए सलमान खान से बेहतर कौन हो सकता है। शो पर करण ने अपने पुराने अंदाज में सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान ने कहा कि कंट्रोल भाई कंट्रोल। इसके बाद सलमान कहते हैं, 'कहीं ऐसा तो नहीं है न कि तुम आखिरी सीजन बोल बोलकर हम सबको कॉफी विद करण पर लाना चाहते हो?' इस पर करण ने कहा, 'मैं वादा करता हूं कि वापस नहीं आऊंगा।' इस पर सलमान ने कहा कि करण तुम मत जाओ।

 

View on Instagram

 

करण ने सलमान से कहा कि आप पहले से ज्यादा शांत लग रहे हैं। सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने आज तक जितनी सलाह लोगों को दी है। अब समय आ गया है कि उसे खुद पर भी लागू करूं।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे गुमराह किया गया था', पृथ्वी शॉ के पास वापस लौटीं आकृति अग्रवाल

 

करण सलमान से कहते हैं कि आपने ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर के खिलाफ हाल ही में बोला है। इस पर वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि जिसने फोन में कैमरा बनाया है। वह व्यक्ति मुझे मिल जाए जिसने फोन में कैमरा बनाया है। उसके बाद करण ने कहा, 'आपको हैंपर के लिए लड़ने होगा।' सलमान ने जवाब देते हुए कहा, 'हैंपर के लिए क्यों लड़ू करण, लड़ना होगा तो पैंपर के लिए लड़ूंगा।' शो का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आया है।


और पढ़ें