'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में टीवी ऐक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल ने बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। नकुल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। घर में आते ही उन्होंने अपनी गेम खेलना शुरू कर दी। नकुल कनिका मान समेत अन्य खिलाड़ियों से पंगे लगे हुए नजर आ रहे हैं। हर साल बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होती है। अभी तक कोई भी वाइल्ड कार्ड शो नहीं जीत पाया है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट फर्स्ट रनरअप की रेस में शामिल हुए थे।
'बिग बॉस' ओटीटी में यूट्यूबर एल्विश यादव ने बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में उनकी पर्सनैलिटी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वह इस सीजन के विनर बने थे। यह सीजन ओटीटी पर रिलीज हुआ था।
यह भी पढ़ें: 'मुझे गुमराह किया गया था', पृथ्वी शॉ के पास वापस लौटीं आकृति अग्रवाल
'बिग बॉस' में छाए ये वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स
ऋषभ सिन्हा
टीवी ऐक्टर ऋषभ सिन्हा ने 'बिग बॉस 9' में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। यह सीजन बहुत हिट हुआ था। इस सीजन के विनर प्रिंस नरूला था। प्रिंस और ऋषभ के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ऋषभ ने अपने पर्सनैलिटी से लोगों को दिल जीत लिया था। उन्होंने शो में बतौर विलेन एंट्री की थी।
अली कुली मिर्जा
'बिग बॉस 8' में अपनी हरकतों की वजह से अली कुली मिर्जा बहुत चर्चा में रहे थे। वह इस शो के तीसरे रनरअप थे। वह पेशे से ऐक्टर और सिंगर हैं।
इमाम सिद्दीकी
इमाम सिद्दीकी को 'बिग बॉस 6' से पहचान मिली थी। उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था और शो के फर्स्ट रनरअप भी रहे थे। इस सीजन की विजेता टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया थीं।
यह भी पढ़ें: 'Breaking Bad' के मशहूर ऐक्टर आरजे मिट्टे नहीं रहे, 34 साल की उम्र में निधन
एंटरटनेमेंट क्वीन राखी सावंत ने बिग बॉस के कई सीजन में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शो के हर सीजन में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। राखी के फैन तो खुद
सलमान खान
हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस 15' में टीवी ऐक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई ने बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री की थी। दोनों इससे पहले 'बिग बॉस 13' में भी नजर आ चुकी थीं। इन दोनों अभिनेत्रियों ने शो की व्यूअरशिप को बढ़ाने का काम किया था।